राहुल गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष मेंदिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 महामारी से पीड़ित लोगों के लिएसहायता राशि

0
124

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चार सदस्यीय डेलिगेशन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 महामारी से पीड़ित लोगों के लिए चलाए जा रहे सहायतार्थ कार्यक्रमों के लिए रुपए 10000(दस हज़ार) की सहायता राशि का चेक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस विधिक व मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार की उपस्थिति में कार्यालय में जाकर सौंपा।डेलिगेशन में प्रमुखतः दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधिक व मानवाधिकार विभाग के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व प्रवक्ता अजय नागपाल, युवा नेता जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज कोविड सेवक पुलकित चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस सचिव जवाहर धवन एवं महिला कांग्रेस नेता श्रीमती सुनीता धवन सहित कई उपस्थित थे।

सहायता राशि के बारे में बताते हुए एडवोकेट हरीश गोला ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने कोविड महामारी के चलते अपने जन्मदिन को नहीं मनाने का निर्णय लिया है।जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज कोविड सेवक पुलकित चतुर्वेदी ने बताया कि इस महामारी के समय में कांग्रेस पार्टी लोगों के साथ खड़ी है ऐवं कांग्रेस संगठन कोविड पीड़ितों की सहायता व मदद करने और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का प्रयास कर रहा है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here