हस्ताक्षर अभियान के दौरान पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने आए लोगो ने केंद्रीय मोदी सरकार व दिल्ली की आप केजरीवाल सरकार के प्रती रोष प्रकट किया |

0
129

कारोनाकाल से झूझ रही दिल्ली मे पेट्रोल व डीजल की लगातार बढती कीमतो के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी के निर्देशानुसार कृष्णा नगर जिला अध्यक्ष गुरु चरण सिंघ राजू जी के नेतृत्व मे प्रीत विहार पेट्रोल पम्प पर बढती हुई कीमतो के खिलाफ लोगों की राय जानी व हस्ताक्षर अभियान कि शुरूआत की |

कृष्णा नगर कोविड इंचार्ज पुलकित चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार एक्साइज ड्यूटी 33 रुपये व दिल्ली की केजरीवाल सरकार वैट 23 रूपये प्रति लीटर वसूल कर जनता के साथ अन्याय कर रहीं है!

प्रीत विहार पेट्रोल पंप पर लक्ष्मी नगर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डाक्टर हरि दत्त शर्मा, कांग्रेस पूर्व निगम प्रत्याशी वार्ड 14E राजेश पांडे, प्रदेश लीगल सैल महासचिव हरिश गोला, वार्ड 13E किशन कुंज पर्यवेक्षक राज बाला डबास के संदेश के साथ दिल्ली विश्वविधालय छात्र संघ के पूर्व प्रेस व प्रदेश सदस्य अजय नागपाल, प्रीत विहार ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र मोहन शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता जवाहर धवन, वार्ड 14E कांग्रेस पर्यवेक्षक योगेश जैन के संदेश के साथ कृष्णा नगर कोविड इंचार्ज पुलकित चर्तुर्वेदी, महिला कांग्रेस सोशल स्टेट कोरडीनेटर रेनू रस्तोगी, अमरजीत सिंह बिल्ला, युवा कांग्रेस नेता यश धवन मौजूद थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here