राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

0
323

पोर्न मूवीज बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। मुंबई कोर्ट ने राज कुंद्रा और रयान थारप को 23 जुलाई तक हिरासत में भेजा, शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ. अब राज कुंद्रा को भायखला जेल ले जाया गया है। हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस आरोपियों को यहां रखती है और उनसे पूछताछ करती है।  इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है। क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने मुंबई के एक अज्ञात शख्स और मिडिल ईस्ट के एक पोर्न माफिया के बीच कुछ कॉल एक्सचेंज को इंटरसेप्ट किया है। वह व्यक्ति अमेरिकी नागरिक है। कुछ लड़कियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। लड़कियों ने खुलासा किया है कि वे एक इंटरनेशनल पोर्नोग्राफी रैकेट के शिकंजे में थीं। उनके लोग लड़कियों को ब्लैकमेल कर जबरदस्ती उनसे फिल्मों में काम करवाते थे। फिल्मों में काम करने से पहले उनसे एक ब्लैंक स्टांप पेपर पर साइन कराए जाते थे। इस मामले में अब कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सोमवार रात 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार रात करीब 11:00 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।

मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद मामले में दो FIR दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर ऐक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी।

तब ये भी बात सामने आई थी कि शूट की गई फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने हाल ही में मामले से जुड़े एक और शख्स उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। कामत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी लीड मिली और पोर्न फिल्मों के इस रैकेट में राज कुंद्रा का संबंध सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here