चाहे दिल्ली में 15 वर्ष का शासन हो या फिर देश में 75 वर्षों का काम हो, इस देश को आजादी दिलाने पर कांग्रेस पार्टी को गर्व है। – संदीप दीक्षित

0
197

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश भर में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा 9 अगस्त शुरु हो चुकी है, आज दूसरे दिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की गौरव यात्रा पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पटपड़गंज और कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटियों में निकाली गई। आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और सरदार गुरचरण सिंह राजू ने किया। पटपड़गंज जिला में यात्रा मेन रेड लाईट, 13 ब्लाक त्रिलोकपुरी से मदर डेयरी तक निकाली गई तथा कृष्णा नगर जिला में आजादी की गौरव यात्रा वालिया नर्सिंग होम, लक्ष्मी नगर से बिहारी कॉलोनी शाहदरा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिया हुआ था।

पटपड़गंज जिला और कृष्णा नगर जिला में आजादी की गौरव यात्राओं की शुरुआत दिल्ली प्रभारी राज्यसभा सांसद श्री शक्तिसिन्ह गोहिल और पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर की। आजादी गौरव यात्रा में श्री शक्तिसिन्ह गोहिल और श्री संदीप दीक्षित के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक श्री अमरीश गौतम, श्री विजय सिंह लोचव, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुरचरण सिंह राजू, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज आलम, कॉआर्डिनेटर महेन्द्र मंगला, पूर्व निगम पार्षद चौ0 प्रेम कुमार सहित सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुख्य रुप से शामिल थे। । आजादी गौरव यात्रा पूरी दिल्ली में सभी 14 जिलों में निकाली जाऐगी।

पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने 15 वर्षों में ऐसा विकास किया था कि दिल्ली देश में बेहतरीन शहर बनकर उभरा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली को शिक्षा की आजादी दिलाई, स्वास्थ्य की आजादी दिलाई, रोजगार की आजादी दिलाई, विकास की आजादी दिलाई, इन्फ्रास्ट्रक्चर की आजादी दिलाई, पानी और बिजली आजादी दिलाई, दिल्ली को अंधेरे से आजादी दिलाई, ट्रेफिक जाम से आजादी दिलाई।

श्री दीक्षित ने कहा कि चाहे दिल्ली में 15 वर्ष का शासन हो या फिर देश में 75 वर्षों का काम हो, इस देश को आजादी दिलाने पर कांग्रेस पार्टी को गर्व है और हर भारतीय को भी गर्व होना चाहिए। आज जो लोग आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भ्रमित करने वाली बयानबाजी और राजनीति कर रहे है वास्तविकता में उन्होंने आजादी के लिए कुछ किया ही नही और न ही उन्हें आजादी के लिए संघर्ष और बलिदान देने के मायने मालूम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here