न्यूट्रिजीनोमिक्स किस तरह से प्रभावी और स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक आहार की योजना बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं

0
174

न्‍यूट्रिजीनोमिक्स क्या है?  श्री अमोल नायकवाड़ी
न्यूट्रिजीनोमिक्स जीन और आहार (पोषक तत्वों) की पररस्पर क्रिया का अध्ययन है। आनुवांशिकी में अंतर यह भविष्यवाणी करता है कि कुछ पोषक तत्वों के प्रति उनका शरीर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है। उदाहरण के लिए एफटीओ जीन में शामिल विभिन्न वेरिएंट्स आपकी पाचन प्रणाली, ऊर्जा की खपत और ऊर्जा के संतुलन पर प्रभाव डालते हैं। इसके साथ ही यह वजन के प्रबंधन पर भी अपना असर डालती है। एफटीओ के जीन के वैरिएंट्स से पता लगता है कि किस तरह शरीर कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन का पाचन करेगा। इस जानकारी का प्रयोग करने से पहले आपको डाइटीशियन के सहयोग से अपने लिए डाइट प्लान चुनना चाहिए। न्यूट्रिजीनोमिक टेस्ट के परिणाम आपको अपने भोजन के विकल्पों के बारे में बेहतर करीके से फैसला करने में सक्षम बना सकते हैं। उदाहरण के लिए आपका जेनेटिक वैरिएंट यह बताता है कि आपको क्या होने की ज्यादा संभावना है

1. उच्च रक्चताप और कोलेस्ट्रोल का बढ़ना- यह जानकर आप इस तरह की स्थितियों को उभरने से पहले रोक सकते हैं। इसके लिए आपको खाने में सोडियम और सैचुरेट्ड फैट की मात्रा घटानी होगी।
2. मिठाइयों की चाहत- अपनी मिठाइयों की लालसा शांत करने के लिए एक गेम प्लान बनाइए। बहुत ज्यादा मिठाई मत खाइए। इन नतीजों को फॉलो कर टाइप 2 डायबिटीज से आप बच सकते हैं।
3.जब आप कैफीन पीते हैं तो आपको झटके लगते हैं- अब आप यह जानते हैं कि कैफीन पीने से आपके शरीर को झटके लगते हैं। आप बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसे नजरअंदाज करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।
4. हाई-प्रोटीन डाइट लाजिए, वजन कम कीजिए: आप जानते हैं कि आपका शरीर प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रति किस तरह की प्रतिक्रिया देता है। इससे व्यक्तिगत आहार योजना बनाने के लिए आपमें आत्मविश्वास आता है
5. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कार्डियो से अपना फैट कम कीजिए : बेहतर नतीजों के लिए सबसे प्रभावी मोटापा घटाने वाले सिस्टम पर फोकस करें।

न्‍यूट्रिजीनोमिक्स परीक्षण कैसे काम करता है?
न्यूट्रिजीनोमिकस के लिए डीएनए टेस्ट आपके मुंह में नली डालकर किया जाता है या आपके थूक का डीएनए टेस्ट किया जाता है। विश्लेषण के लिए इन नमूनों को लैब भेजा जाता है। कुछ हफ्तों के भीतर इसका नतीजा आ जाता है। 70 या ज्यादा जीन्स का विश्लेषण एक बार में ही किया जा सकता है।

क्या न्यूट्रिजीनोमिक्स पोषण का भविष्य है ?

व्यक्तिगत पोषण-आपकी आनुवांशिकी, प्राथमिकताओं, विज्ञापन की प्रवृतियों के अनुसार आहार की सिफारिश सभी के लिए भविष्य में अच्छी सलाह बन सकते है। आनुवांशिक प्रवृत्तियां भविष्यवाणी है, गारंटी नहीं। न्यूट्रिजीनोमिक्स ट्रायल एंड ऐरर, डाइट, सप्लिमेंट्स और एक्सरसाइज के रूटीन या उपयोगिता को खत्म नहीं कर सकता, लेकिन न्यूट्रिजीनोमिक्स का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपको यह तय करने के लिए ज्यादा लक्षित नजरिया देता है कि आप किन कदमों को उठाकर बेहतर महसूस कर सकते हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here