दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। भाजपा झूठ का प्रचार करके दिल्लीवासियों के निगम चुनावों में वोट हासिल करना चाहती है।- चौ0 अनिल कुमार

0
146

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के निगम में भाजपा के शासन में दिल्लीवासियों को धोखा और भ्रष्टाचार करके निगम को खोखला करने के सिवाय कुछ नही किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां झुग्गी वहीं मकान और नल में जल की सुविधा देने का वचन पत्र देना निगम चुनाव में दिल्ली गुमराह करने की नीति है।

चौ0 अनिल कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करके लोगों भ्रमित कर रही है ताकि निगम चुनावों में वोट हासिल कर सके परंतु दिल्ली में जहां झुग्गी वहीं मकान की योजना इन-सेतू परियोजना के तहत कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने शुरु की थी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने करके कालका जी में बने फ्लैटों को भाजपा का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वचन पत्र में नल से जल देने की बात पूरी तरह आधारहीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने नल से जल दिल्लीवालों को उस वक्त मुहैया कराया था जब लोग भूजल पर पूरी तरह निर्भर थे। कांग्रेस ने पूरी दिल्ली में पानी की पाईप लाईन बिछाकर पुनर्वासित कालोनियों, अनाधिकृत कालोनियों, जे.जे. कॉलोनियों में नल से जल पहुॅचाया जिसका झूठा प्रचार अरविन्द केजरीवाल कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नल में जल देने का झूठा वायदा करके दिल्लीवालों को गुमराह कर रहे है, क्योंकि दिल्ली को जल देने की जिम्मेदारी निगम का कार्य क्षेत्र नही है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की पोल इस बात से खुलती है कि राजधानी दिल्ली गंदगी में निचले स्तर पर है। भाजपा हर निगम चुनाव में दिल्ली को ढलाव मुक्त-गंदगी मुक्त बनाने का वायदा किया था परंतु पुरी दिल्ली में कूड़े के ढ़ेर बना दिए और लैंडफिल साईटें कूड़े के पहाड़ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ों से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दिल्ली गैस चैम्बर चुकी है क्योंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने सत्ता में रहने के बावजूद दिल्ली वालों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए कूड़ा निस्तारण की कोई योजना तक नही बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here