इंडिया आईटीएमई 2022: दक्षिण पूर्व एशिया के कपड़ा उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लाना

0
154

भारत के साथ ही पड़ोसी दक्षिण-पूर्व एशियाई और मध्य-पूर्व देशों के कपड़ा उद्योग की मशीनरी और टेक्नोलॉजी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत में हर चार साल में एक बार प्रतिष्ठित, बहुप्रतीक्षित मेगा टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग बी2बी प्रदर्शनी ‘इंडिया आईटीएमई 2022’ का आयोजन किया जाता है। इंडिया आईटीएमई 2022 का 11वां संस्करण 8 से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा; यह महामारी के बाद पहला मेगा इवेंट है।

यह बहुप्रतीक्षित प्रदर्शनी इंडिया आईटीएमई 2022 उत्तरी भारत में पहली बार विश्व स्तरीय स्थल आईईएमएल ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जा रही है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और भारत में सबसे बड़ा प्रदर्शनी स्थल है, जो 235,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। आईईएमएल रणनीतिक रूप से ग्रेटर नोएडा में स्थित है जो एक इंडस्ट्रियल एरिया है और यह पश्चिमी और पूर्वी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के चौराहे पर स्थित है और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) का प्रवेश द्वार भी है। यह भारत की राजधानी – नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के भीतर है और नोएडा से सटा हुआ है, जो एशिया के सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप में से एक है।

इस बी2बी इवेंट में 1600 से अधिक मशीनों, 68 देशों, 1000 से अधिक प्रदर्शक शामिल हो रहे हैं, जो हाई-वोल्टेज लक्ष्य पर केंद्रित बातचीत करने को तैयार हैं। यह एक वाइब्रंट और बड़े आकार के बाजार – भारत में बिजनेस लीड्स, नए अवसरों को आकर्षित करने का काम करेगी! इंडिया आईटीएमई सोसाइटी ने दुनियाभर से देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री तक टेक्नोलॉजी की पहुंच को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे टेक्सटाइल सेग्मेंट अपनी मैन्युफैकच्रिंग टेक्नोलॉजी और निर्यात क्षमताओं को बढ़ाने में भी कामयाब हुआ है। 1980 के बाद से आईटीएमई प्रदर्शनियां विशेष रूप से छोटी कंपनियों के लिए वरदान साबित हो रही थीं, जो बहुत ज्यादा लागत वहन किए बिना दुनियाभर की कपड़ा मशीनरी में इंजीनियरिंग की प्रगति को देख और हासिल कर सकती थीं। समय के साथ भारत आईटीएमई इवेंट दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का प्रमुख कार्यक्रम बन गया। साथ ही इसने अपने स्वयं के कपड़ा उद्योग को विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया।

नवीनतम तकनीक के साथ भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री के और विकास से जुड़े प्रमुख विषयों और कपड़ा मशीनरी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नीति पर ‘सीईओ कॉन्क्लेव’ में चर्चा की जाएगी। इंडिया आईटीएमई सोसायटी और ईईपीसी ने आपसी सहयोग को मजबूती देने आरबीएसएम के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। सुश्री सीमा श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक, भारत आईटीएमई सोसायटी और श्री अधिप मित्रा एडिशनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ईईपीसी ने 18 नवंबर 2022 को इंडस्ट्री के सदस्यों, मीडिया, पत्रकारों और मेहमानों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इंडिया आईटीएमई सोसाइटी ईईपीसी के साथ संयुक्त रूप से बी2बी पार्टनर के रूप में इंडिया आईटीएमई 2022 के दौरान बायर-सेलर मीट (आरबीएसएम) का आयोजन कर रही है। यह बायर-सेलर मीट भारत आईटीएमई सोसाइटी और ईईपीसी द्वारा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के कारोबारों को वैश्विक अवसरों तक पहुंच देती है। यह इंडिया आईटीएमई सोसायटी और ईईपीसी द्वारा कपड़ा उद्योग के लिए एक तरह की पहल है। बांग्लादेश, श्रीलंका, पोलैंड, बोत्सवाना, इथियोपिया, केन्या, घाना, मिस्र, मोरक्को, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, वियतनाम, फिलीपींस, थाईलैंड, कंबोडिया, चीन, उज्बेकिस्तान, तुर्की, ईरान, इज़राइल, भूटान, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जिम्बाब्वे, फिजी, ग्वाटेमाला और किर्गिस्तान जैसे कई अन्य देशों से खरीदारों के प्रतिनिधिमंडल मुख्य रूप से अपनी व्यावसायिक संभावनाओं का आकलन करने इंडिया आईटीएमई 2022 में भाग लेंगे।

भारत आज वैश्विक कारोबार के लिए सबसे विश्वसनीय, स्थिर और भरोसेमंद कारोबारी माहौल प्रदान करता है। भारतीय कपड़ा उद्योग एक बड़े बढ़ते अवसर की पेशकश करता है और भारत आईटीएमई 2022 संभावित ग्राहकों और व्यावसायिक साझेदारी के इस विशाल डेटा का प्रवेश द्वार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here