भाजपा निगम में पारदर्शी सत्ता, पार्किंग, स्वच्छ शहर बनाने का वायदा किया था, परंतु 15 वर्षों के शासन में निगम को 3000 करोड़ के कर्ज डूबो दिया। – अनिल भारद्वाज

0
140

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आज कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रवक्ता ओनिका मेहरोत्रा एवं कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि निगम चुनावों में जीत हासिल करके हम दिल्ली को मेरी चमकती दिल्ली बनाऐंगे, एक कदम का बदलाव लाकर निगम में कांग्रेस मेयर बनाऐंगे। बदहाल हालातों से गुजरती दिल्ली में बदलाव लाकर हम दिल्ली को कर्ज मुक्त दिल्ली बनाऐंगे। 15 वर्षों के शासन में इनके लेंटरमेन पार्षदों ने भ्रष्टाचार करके दिल्ली को बदहाल बना दिया, जिससे आज दिल्ली वासी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। निगम में भ्रष्टाचार को भाजपा भी जानती है इसलिए वह हर बार निगम चुनाव में अपने प्रत्याशी बदल देती है, पिछले 15 वर्षों में 30 मेयर बनाने के बावजूद उनके पास दिल्ली नगर निगम चुनावों में एक चेहरा तक नही है जिसके दम पर वे चुनाव में उतरें। प्रधानमंत्री मोदी के बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर पूरी दिल्ली में लगाकर भाजपा निगम चुनाव जीतने का दावा कर रही है।

डा0 नरेन्द्र नाथ ने कहा कि 2013 में शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाकर अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दावा करके दिल्ली की सत्ता में आए थे। अब कहते हैं कि निगम में आम आदमी पार्टी को लाओं हम भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन देंगे। उन्होंने कहा कि आज सभी जानते हैं कि केजरीवाल सहित उनकी सरकार और पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्ट है, जिसका खुलासा लगभग 100 करोड़ के शराब घोटाले के बाद हो चुका है और उनके एक मंत्री जेल में है और गुजरात चुनाव के बाद मनीष सिसोदिया भी जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ईमानदार नही, भ्रष्ट और बेईमान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के खोखले वादों में न आकर दिल्ली वासी कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here