कांग्रेस निगम की सत्ता में आते ही एमसीडी हाउस टैक्स विभाग से भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज को समाप्त करेगी और प्लान के तहत दिल्लीवालों का हाउस टैक्स पिछला माफ, अगला हाफ, गावों का पूर्ण माफ के तहत मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू करेगी। – चौ0 अनिल कुमार

0
168

23 नवम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज कांग्रेस विजन डाक्यूमेंट की कड़ी में निगम में एक हाउस टैक्स विजन – ‘‘पिछला माफ, अगला हाफ, गांव में पूर्ण साफ और एम.सी.डी से भ्रष्टाचार पूरा साफ’’ मीडिया के समक्ष पेश किया। कांग्रेस ने दिल जीता है, दिल्ली भी जीतेंगे, दिल्ली को बनाएंगे ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के मिल रहे समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी निगम में सरकार बनाने जा रही है और सदन की पहली बैठक में दिल्ली की 25 लाख सम्पतियों के मालिकों को मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू कर उन्हें सीधा राहत देगी। कांग्रेस, हाउस टैक्स पिछला माफ, अगला हाफ और गांव में पूर्ण माफ की नीति लागू करके एम.सी.डी के टैक्स विभाग से भ्रष्टाचार पूरी तरह साफ करके इंस्पेक्टर राज पर लगाम लगाऐगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गांवों को सम्पति कर के दायरे से बाहर लाया जाऐगा जिसे शीला दीक्षित सरकार के समय कांग्रेस की निगम सरकार ने 2002-2007 के दौरान लागू किया था। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा भ्रष्टाचार के कारण निगम में सम्पति कर वसूलने में पूरी तरह विफल साबित रही है। टैक्स वसूली की कई योजनाए लाने के बावजूद भाजपा दिल्ली की 25 लाख सम्पतियों से 40-45 सम्पतियों से हाउस टैक्स के रुप में सिर्फ 2038 करोड़ ही वसूल रही है। दिल्ली 50 प्रतिशत सम्पतियां ही हाउस टैक्स के दायरे में आती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 25 लाख सम्पति मालिकों से 100 प्रतिशत हाउस टैक्स अदा करने के लिए आगे लाया जाएगा।

निगम के पूर्व स्टेडिंग कमेटी के चेयरमैन श्री जय किशन शर्मा ने कहा कि हाउस टैक्स एक अहम मुद्दा है, भाजपा ने 15 वर्षों में भ्रष्टाचार बढ़ाया है। हाउस टैक्स वसूली के लिए भाजपा ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही किया। पूर्व मेयर श्री सतवीर सिंह ने कहा कि दिल्ली के गांवों को हाउस टैक्स के दायरे से बाहर कांग्रेस की निगम सरकार ने 2002-2007 के बीच योजना के तहत किया था। गांव की सम्पतियों को हाउस टैक्स से 100 प्रतिशत बाहर रखा गया था जिसे भाजपा ने सत्ता में आने के बाद टैक्स के दायरे में लाया गया। 15 वर्षों के शासन में भाजपा दिल्लीवालों से हाउस टैक्स वसूल के लिए हुए भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज से दिल्ली की जनता पूरी तरह आहत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम में शासन बनाने के बाद भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम दिल्लीवासियों को देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here