सिटीबैंक और एनसीपीए ने युवा संगीतकारों को हिंदुस्तानी संगीत में छात्रवृत्ति देने के लिए मिलाए हाथ

0
159

नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) भारत में कला एवं संस्कृति के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कई प्रकार की पहल करता रहा है।

एनसीपीए 2009 से ही सिटी के साथ हाथ मिलाकर ऐसे युवा प्रतिभासंपन्न छात्रों को छात्रवृत्ति देता आया है, जो हिंदुस्तानी संगीत (गायन एवं वाद्य) के क्षेत्र में उच्च प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं। इस वर्ष गायन – खयाल / ध्रुपद और वाद्य – तबला /  पखावज के लिए सिटी-एनसीपीए छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं। प्रवृष्टियां 18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग की प्रवृष्टियां ही स्वीकार की जाएंगी और 15 जनवरी 2021 तक पहुंचे आवेदन ही मान्य होंगे।

एनसीपीए में भारतीय संगीत की हेड  प्रोग्रामिंग डॉसुवर्णलता राव ने छात्रवृत्ति कार्यक्रम के बारे में कहा, “हमें उम्मीद है कि इस प्रयास से हम युवा पीढ़ी को उसकी संगीत साधना में सहायता मिलेगी। हम आशा करते हैं कि पूरे देश से बड़ी संख्या में प्रवृष्टियां आएंगी।”

अर्हता मानक एवं सामान्य निर्देश

  • उम्मीदवार के बायोडाटा को ही इस छात्रवृत्ति के लिए उसका आवेदन माना जाएगा। अलग से कोई आवेदन पत्र नहीं भरना है।
  • आयु सीमा:

खयाल वाद्य यंत्र के लिए – आयु 18 से 30 वर्ष (1 मार्च 2021 को)

ध्रुपद के लिए – आयु 18 से 350 वर्ष (1 मार्च 2021 को)

  • अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच संगीत के क्षेत्र में कोई अन्य छात्रवृत्ति अथवा अनुदान पाने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं हैं
  • किसी कंपनी में पूर्णकालिक अथवा अंशकालिक पेशेवर के रूप में कार्यरत उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते
  • आकाशवाणी में ‘ए’ ग्रेड वाले संगीतकारों समेत पेशेवर संगीतकार आवेदन के योग्य नहीं हैं
  • कूरियर से कागज पर भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऊपर बताए गए ईमेल पते पर मिले आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा
  • केवल भारतीय नागरिक आवेदन के पात्र हैं
  • 15 जनवरी 2021 के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
  • एनसीपीए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा

सिटी-एनसीपीए प्रदर्शन कला (परफॉर्मिंग आर्ट्स) छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का तरीका

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 जनवरी 2021 तक या उससे पूर्व अपना आवेदन (संगीत की शिक्षा से संबंधित बायो-डाटा) ईमेल के जरिये ncpascholarships@gmail.com पर भेजना होगा। चयनित उम्मीदवारों का ऑडिशन बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मानक दिशा-निर्देशों के आधार पर फरवरी 2021 में ऑनलाइन अथवा मुंबई स्थित एनसीपीए परिसर में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here