राजनीति

उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश के बिभिन्न मण्डलों मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 संपन्न

उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश के बिभिन्न मण्डलों मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी की अध्यक्षता मे बिभिन्न मण्डलों मे आयोजित किया गया। सादतपुर मण्डल सोनिया विहार मण्डल करावल नगर बुराड़ी व अन्य कई मण्डलों मे कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण महाभियान मे भाग लिया।

डॉ यू के चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता अनुशाषित होता है और पार्टी कि विचारधारा से जुड़ता है। नये युवा कार्यकरता बहुत कुछ सीखते है। विधायक अजय महावर ने बताया कि पार्टी एकात्ममानववाद और अंत्योदय की भावना से काम करती है पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारी पार्टी की प्रेरणा है। भाजपा अंत्योदय एकात्ममानव दर्शन पंच निष्ठांये लोकतंत्र सांस्कृतिक राष्ट्रवाद वैचारिक संकल्प जैसे विचारों पर चलती है।

जिला उपाध्यक्ष राहुल गौड़ ने वैचारिक आदिष्ठान पर बोलते हुए कहा हमारी पार्टी का अधिष्ठान सिद्धांतो किसी परिवारवाद या वंशवाद जातिवाद अथवा मजहव मे नहीं है। नेशन फर्स्ट पार्टी सेकंड सेल्फलास्ट की भावना से हम अनुप्राणित है। राष्ट्रभक्तिएवं राष्ट्र सेवा हमारे कार्य का आधार है। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री व सिविल लाइन जोन चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर ने बताया कि सभी मण्डलों के प्रशिक्षण बहुत अच्छे है और प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ताओं ने फीडबैक फार्म भरकर भी जमा किये है साथ ही साथ सरल एप्प पर भी इसको अपलोड किया है।

मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि समय समय पर प्रशिक्षण लगाया जाता है और हमारे आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के मुख्य विषय वैचारिक अधिष्ठान पार्टी का इतिहास एवं विकास कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि हमारी कार्यपद्धति अपनी सरकारों की उपलब्धियाँ एवं क्रियान्वयन सोशल मीडिया एवं ऐ आयी नमो एप सरल एप बूथ प्रबंधन मन की बात टिफिन बैठक आगामी कार्यक्रम बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम रात्रि अनौपचारिक कार्यक्रम मण्डल प्रशिक्षण पंजीकरण एवं क्विज निर्देश प्रशिक्षण महाभियान 2026 के मुख्य विन्दु रहे।

Related Articles

Back to top button