दिवाली की रौशनी, सकरनी के संग

दीपावली का यह पर्व केवल दीपों का उत्सव नहीं है बल्कि ये हमारे सकरनी परिवार के बंधनों को और मजबूत करने का अवसर भी है। जैसे दीपों की रोशनी अंधकार को दूर करती है, वैसे ही आपके प्यार और सहयोग ने सकरनी को उज्ज्वल बनाया है। इस खास मौके पर, आइए हम मिलकर उन यादों को ताज़ा करें, जिनसे हमने न केवल सफलता प्राप्त की है, बल्कि एक-दूसरे का हाथ भी थामा है। सकरनी परिवार साथ मिलकर सबके साथ खुशियां बाटना चाहता है. इस मौके पर हमारे संस्थापक अशोक गुप्ता जी भी आप सबके साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते है.
दीपों का यह त्योहार न केवल रौशनी का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मकता, प्रेम और एकता का संचार भी करता है। दिवाली की रात, जब आसमान में लाखों दीप जलते हैं, तब हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन में भी अंधकार के बीच एक छोटी सी रोशनी हमें मार्ग दिखा सकती है। इस दिवाली, हम यह भी याद रखें कि हम सब एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं। ऐसे समय में जब समाज में बहुत सारी चुनौतियाँ हैं, हमें एकजुट होकर उन पर विजय प्राप्त करनी है।
मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इस दीपावली, हम नई उमंगों और अवसरों के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करें। धन्यवाद, कि आप सभी इस परिवार का हिस्सा हैं। आप सभी को सकरनी परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।



