एसआईएस लिमिटेड ने Q1 FY26 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया, ₹3,549 करोड़ का राजस्व, 13.4% सालाना वृद्धि

एसआईएस लिमिटेड ने Q1 FY26 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया, ₹3,549 करोड़ का राजस्व, 13.4% सालाना वृद्धि की। सिक्योरिटी सॉल्यूशंस इंडिया ने 9.2% सालाना वृद्धि और 1.7% तिमाही से वृद्धि की । मुख्य क्लाइंट्स ई-कॉमर्स, कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, BFSI और रिटेल सेक्टर से मिले। सिक्योरिटी सॉल्यूशंस इंटरनेशनल: ₹1,513 करोड़ का राजस्व, 18.5% सालाना वृद्धि और 6.2% तिमाही वृद्धि। एयरपोर्ट और एनर्जी सेक्टर में नए कॉन्ट्रैक्ट मिले।
फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस: ₹594 करोड़ का राजस्व, 12.1% सालाना और 1.2% तिमाही वृद्धि। एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिले।
ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर रितुराज किशोर सिन्हा ने कहा “Q1 FY26 में एसआईएस ने मजबूत राजस्व और PAT ग्रोथ हासिल की है। हमारा मंथली कंसॉलिडेटेड राजस्व ₹1,200 करोड़ से अधिक हो गया है और सभी तीन बिजनेस सेगमेंट्स में अच्छी ग्रोथ दिख रही है। हमें गर्व है कि ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट ने 2025 के लिए हमें देश के टॉप 10 एम्प्लॉयर्स में शामिल किया है।”



