Business

अपोलो टायर्स ने वीमेन इन ब्लू के पीछे छिपे सफर और संकल्प का किया सम्मान

हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा, शैफाली और रेणुका जैसी राष्ट्रीय क्रिकेट सितारों को प्रस्तुत करती यह फिल्म भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की दृढ़ता, संकल्प और प्रेरणादायक यात्राओं का उत्सव मनाती है
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के प्रमुख प्रायोजक अपोलो टायर्स ने अपने चर्चित अभियान ‘हर सफर में दम है’ की प्रेरणादायक भावना को आगे बढ़ाते हुए एक नया अध्याय प्रस्तुत किया है, जो वीमेन इन ब्लू की प्रेरक यात्राओं पर प्रकाश डालता है। यह अभियान खिलाड़ियों के कठिन और अक्सर अनदेखे रह जाने वाले सफर का सम्मान करने की उसी भावना को आगे बढ़ाता है, जिसे एक भावनात्मक और सिनेमाई दृष्टि से प्रभावशाली फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म राष्ट्रीय क्रिकेट सितारों हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा, शैफाली और रेणुका के उन शांत, चुनौतीपूर्ण और कई बार अकेलेपन से भरे रास्तों को बेहद करीब से दिखाती है, जिन्हें उन्होंने वैश्विक पहचान हासिल करने से पहले तय किया। फिल्म में एक भावपूर्ण ओरिजिनल साउंडट्रैक है, जो उनके व्यक्तिगत संघर्षों और अंतिम सफलता की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है।

यह फिल्म इन चैंपियनों के शुरुआती वर्षों की कहानी को सामने लाती है और उन विशिष्ट चुनौतियों तथा अटूट जज़्बे को रेखांकित करती है, जिन्होंने उनकी सफलता की नींव रखी। लड़कों की क्रिकेट अकादमी में प्रवेश पाने के लिए युवा शैफाली द्वारा अपने बाल छोटे करवाने से लेकर, अपने सपनों को पूरा करने के लिए हरमनप्रीत द्वारा सामाजिक परंपराओं को चुनौती देने तक, यह फिल्म उनकी दृढ़ता को सलाम करती है। स्मृति का अपने भाई से प्रेरित होना, जेमिमा का लड़कों के साथ अभ्यास करना और रेणुका का प्रशिक्षण के लिए लंबी दूरी तय करना—यह फिल्म उनकी हर उपलब्धि के पीछे मौजूद संघर्ष और समर्पण का सम्मान करती है।

फिल्म यहाँ देखें। Watch the film here: Celebrating Team India Women’s Journey

अपोलो टायर्स लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नीरज कनवर ने कहा, “’हर सफर में दम है’ हमेशा से मंज़िल के साथ-साथ उस तक पहुँचने की यात्रा का भी उत्सव मनाने के बारे में रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमें वीमेन इन ब्लू की अनकही कहानियों को साझा करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है। साहस और दृढ़ विश्वास से भरी उनकी यात्राएँ पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह अभियान उनके अटूट जज़्बे को श्रद्धांजलि है और दृढ़ता एवं उत्कृष्टता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह भारतीय क्रिकेट के प्रति हमारे सम्मान और जुनून का भी प्रतिबिंब है।”

फिल्म की रचनात्मक सोच के बारे में बताते हुए सिमरन कनवर ने कहा, “हमारा उद्देश्य ऐसी फिल्म बनाना था, जो हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा, शैफाली और रेणुका के अनुभवों से गहराई से जुड़ी और बेहद hव्यक्तिगत महसूस हो। हालांकि इसकी प्रेरणा ‘हर सफर में दम है’ की मूल भावना से मिली है, लेकिन इसकी कहानी को विशेष रूप से उनके व्यक्तिगत संघर्षों और सफलताओं को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है। आत्मीय कहानी कहने की शैली और भावनात्मक साउंडट्रैक के माध्यम से हम चाहते थे कि दर्शक भारत में महिला क्रिकेट के पीछे मौजूद वास्तविक भावनाओं से जुड़ें और देशभर की लाखों युवा महिलाओं को यह संदेश मिले कि उनकी यात्रा भी महत्वपूर्ण है।”

अपोलो टायर्स लिमिटेड के ग्रुप हेड – मार्केटिंग उदयन घई ने कहा, “यह किसी फॉर्मूले को दोहराने के बारे में नहीं है; यह अभियान हमारी मूल सोच का एक भावनात्मक विस्तार है। महिला क्रिकेट को मिल रही सांस्कृतिक पहचान और समर्थन निर्विवाद है, और हम उसका सम्मान करना चाहते थे। इसलिए हमने सुनिश्चित किया कि हमारी कहानी पूरी तरह प्रामाणिक हो और उनके विशिष्ट अनुभवों से गहराई से जुड़ी हो। ‘हर सफर में दम है’ के इस अध्याय के माध्यम से हम दर्शकों को ऐसी प्रेरक कहानियों से जोड़ रहे हैं, जो हर किसी को छूती हैं और यह संदेश देती हैं कि शिखर तक पहुँचने वाली हर यात्रा समान उत्साह और सम्मान के साथ मनाए जाने योग्य है।” यह डिजिटल-फर्स्ट अभियान उच्च प्रभाव वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चलाया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों तक अधिकतम पहुँच सुनिश्चित करने के लिए इसे यूट्यूब और मेटा प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक वितरण रणनीति के साथ प्रसारित किया जाएगा। अभियान को स्थानीयकृत डिजिटल ओओएच, लक्षित इन्फ्लुएंसर सहयोग और इंटरैक्टिव सोशल मीडिया एक्टिवेशन्स का समर्थन भी मिलेगा।
ब्रांड: अपोलो टायर्स
ब्रांड कस्टोडियन: उदयन घई
क्रिएटिव एजेंसी: डब्ल्यूपीपी
प्रोडक्शन हाउस: ग्रेविटी एंटरटेनमेंट
निर्देशक: विभु पुरी

Related Articles

Back to top button