Entertainment

सिनेमाघरों में कॉमेडी फिल्म धमाल 4 रिलीज

फिल्म धमाल 4

कलाकार: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद

डायरेक्टर: इंद्र कुमार

रेटिंग: 2.5/5

कहानी
‘धमाल 4’ की कहानी इंद्र कुमार ने हमेशा की तरह रखी है. हमेशा की तरह फिल्म में खजाने की खोज है. फिल्म की शुरुआत एनिमेशन के साथ शुरू होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बताया जाता है कि 100 साल पुराना खजाना है. लेकिन उसका मैप खो गया था. अब इसका मैप मिलता भी है तो रवि किशन से कुछ ऐसा होता है कि मैप खाक हो जाता है. इस तरह अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की अपनी-अपनी स्टोरी है. दो बच्चों की मां ईशा गुप्ता से अजय देवगन को प्यार हो जाता है और वह उसे इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं.

बात खजाने की करें तो बेशक मैप खो चुका है, लेकिन अब वो शख्स जिंदा है जिसके दिमाग में मैप छपा है. अब वो शख्स जगह बताता है और एक साइन भी बताता है. इस तरह इंटरवल तक फिल्म की कहानी कुछ ऐसी ही है कि खजाने की तलाश में सभी अपनी जी जान लगा देते हैं. उसके बाद खजाने तक पहुंचते हैं. आखिर के 10 मिनट काफी मेलोड्रामा वाला है. लेकिन पूरी फिल्म की कहानी एवरेज है. कुल मिलाकर ऐसी फिल्म है जो दिमाग लगाने के लिए नहीं बल्कि हंसाने के लिए है. लेकिन कहानी को थोड़ा सॉलिडन बनाया जा सकता था. अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख इस फिल्म की जान हैं.

धमाल में एक्टिंग
फिल्म में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा की कमाल की एक्टिंग है. धमाल फ्रेंचाइजी की जान हैं. अजय देवगन ने ठीक-ठाक काम किया है. रवि किशन को जो कुछ भी मिला उसे उन्होंने पूरी शिद्दात के साथ निभाया.

‘धमाल 4’ के ज्यादातर जोक्स पुराने और घिसे-पिटे हैं। जाहिर है ऐसे में ये ज्यादा प्रभावित नहीं करते। फिल्म का VFX भी कमजोर है। हालांकि, कुछ ट्रैक्स मजेदार भी हैं, जो दर्शकों को हंसने का मौका देते हैं। जैसे- अरशद-जावेद जाफरी और संजीदा की तिकड़ी। वे जब भी सीन पर आते हैं, हंसाते हैं।

बिना दिमाग लगाए कॉमेडी फिल्म देखने की चाह हो तो ही ‘धमाल 4’ का टिकट कटाएं।

Related Articles

Back to top button