Entertainment

शाहरुख खान का सरप्राइज़ विज़िट बना ‘सितारे ज़मीन पर’ के बच्चों के लिए सबसे यादगार पल

रिलीज़ में अब बस 2 दिन बचे हैं, और सितारे ज़मीन पर वो फिल्म बन चुकी है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। 2007 की सुपरहिट तारे ज़मीन पर की इस स्पिरिचुअल सीक्वल के ट्रेलर ने प्यार, हंसी और खुशी से भरी एक दिल छू लेने वाली जर्नी का वादा किया है रिलीज़ में अब बस 2 दिन बचे हैं, और सितारे ज़मीन पर वो फिल्म बन चुकी है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। 2007 की सुपरहिट तारे ज़मीन पर की इस स्पिरिचुअल सीक्वल के ट्रेलर ने प्यार, हंसी और खुशी से भरी एक दिल छू लेने वाली जर्नी का वादा किया है

सितारे ज़मीन पर के सेट पर जब शाहरुख़ खान पहुंचे, तो माहौल पूरी तरह से प्यार और जोश से भर गया। आमिर खान ने उन्हें गले लगाकर वेलकम किया, और वहीं मौजूद 10 नन्हे सितारे शाहरुख़ की मौजूदगी से फूले नहीं समाए। किसी ने उनके फेमस डायलॉग्स बोले, तो कोई उनके सिग्नेचर पोज़ में उनके साथ तस्वीरें खिंचवाता दिखा। आखिर में सभी ने मिलकर एक यादगार ग्रुप फोटो क्लिक कराई, एक ऐसा पल जो हमेशा के लिए खास बन गया।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button