आज “बोरोप्लस FromMaa” के लॉन्च की घोषणा

एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ईमामी लिमिटेड के घराने के स्किनकेयर ब्रांड, बोरोप्लस ने आज “बोरोप्लस FromMaa” के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक नया बेबी-केयर रेंज है। इसमे माँ का स्नेह और बेहतरीन प्राकृतिक उपादान के साथ बच्चों की देखभाल के लिए आधुनिक उपायों को एक साथ पिरोया गया है। ब्रांड की सोच “With Love, From Maa,” पर आधारित इस रेंज में माँ के प्यार और भरोसे को एक साथ संजोया गया है। इसके साथ इसमें बच्चे की कोमल त्वचा के लिए उपुयुक्त और विशेष रूप से तैयार फॉर्मूलेशन भी शामिल है।
यह मामरा आलमंड, कश्मीरी केसर और मिल्क प्रोटीन जैसे बेहतरीन प्राकृतिक उपादानों से समृद्ध है। यह उपादान त्वचा की देखभाल और पोषण प्रदान करने के लिए प्रमाणित हैं। इस रेंज के उत्पाद पीडियाट्रीशियन द्वारा स्वीकृत और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा परीक्षित हैं। इससे आज के ज़माने के माता-पिताओं के लिए संवेदनशील और भरोसेमंद बेबी-केयर समाधान प्रदान करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता और भी सृदृढ़ हुई है। यह लॉन्च ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत का बेबी-केयर बाजार रु. 40,000 करोड़ (Source: https://www.mordorintelligence.com/industry-reports/india-baby-care-products-market) से अधिक का हो चुका है। इस बाज़ार में लगातार वृद्धि हो रही है। श्रेणी में तेज़ी से होने वाले इस बदलाव के कारण ज़्यादातर समझदार माता-पिता बेहतरीन, प्राकृतिक और विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृति बेबी-केयर समाधान अपना रहे हैं।
मौज़ूदा ज़माने के माता-पिता हर प्रकार की जानकारी रखते हैं। बच्चे की नियमित देखभाल के साथ वे उपादान, त्वचा के लिए उपयुक्तता, विशेषज्ञों की सलाह और उत्पाद की विश्वसनीयता के आधार पर उत्पादों का संपूर्ण मूल्यांकन करते हैं। इसके साथ ही, माँ की देखभाल से मिलने वाला भावनात्मक आश्वासन आज भी बच्चों के लालन-पालन में परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परंपरा और मौजूदा वक्त की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, बोरोप्लस FromMaa ने माता-पिताओं को ये दोनों प्रदान करने की हर संभव कोशिश की है।

सुश्री प्रीति ए. सुरेका, डायरेक्टर, ईमामी लिमिटेड ने कहा: “यह ‘FromMaa’ का नाम ही हर पीढ़ी की भावनाओं को व्यक्त करता है। बोरोप्लस FromMaa के ज़रिए हम एक ऐसा रेंज तैयार करने चाहते हैं जिसमें हर माँ की पहचान को स्पष्ट रूप दर्शाया जा सके मतलब देखभाल, सुरक्षा और स्नेहपूर्ण लालन-पालन। इसके साथ इसमें आज के माता-पिताओं की ज़रूरत के अनुसार बेहतरीन आधुनिक फॉर्मूलेशन, उत्कृष्ट प्राकृतिक उपादान और विश्वसनीयता का प्रमाण भी शामिल है । बोरोप्लस ने दशकों से भारतीय परिवारों का भरोसा हासिल किया है और FromMaa के साथ हमें खुशी है कि हम बेबी-केयर श्रेणी में इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।”
बोरोप्लस FromMaa विभिन्न पैक साइज और फॉर्मेट में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके ज़रिये पूरे भारत में हर परिवार तक इसे आसानी से पहुँचाया जा सकेगा।



