लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज़ ने भारत में एनर्जी एफिशियंट डिज़ाईनर फैंस की सबसे बड़ी श्रृंखला प्रस्तुत की

0
148

पॉवर बैकअप, होम इलेक्ट्रिकल एवं आवासीय सोलर स्पेस में शक्तिशाली व भरोसेमंद ब्रांड, लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज़ ने आज भारत में एनर्जी एफिशियंट स्टार रेटेड प्रीमियम डिज़ाईनर पंखों की अपनी सबसे बड़ी श्रृंखला प्रस्तुत की। यह उद्योग की पहली एनर्जी एफिशियंट डिज़ाईनर फैन श्रृंखला है, जो स्टैंडर्ड सीलिंग फैन के मुकाबले बिजली में 40 प्रतिशत की बचत करेगी।

लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज़ के मुताबिक, दुनिया में घरेलू बिजली का 25 प्रतिशत उपयोग पंखों में होता है, इसलिए ये अन्य उपकरणों, जैसे एसी और गीज़र आदि के मुकाबले बिजली की ज्यादा खपत करते हैं। 3 एवं 5 स्टार रेटिंग की इस एक्सक्लुसिव और सबसे बड़ी ‘एनर्जी एफिशियंट’ सीरीज़ में 10 प्रीमियम डिज़ाईनर फैन हैं, जिनमें सात डिज़ाईनर फैन लुमिनस द्वारा 2018 में लॉन्च किए गए इसके मौजूदा सिग्नेचर कलेक्शन से हैं।

सिग्नेचर कलेक्शन प्रीमियम श्रेणी को सेवाएं देता है, जो पिछले दो सालों में तेजी से बढ़ी है। इन डिज़ाईनर फैंस की सेल कंपनी के संपूर्ण फैन व्यवसाय में 25 प्रतिशत का योगदान देने की ओर बढ़ रही है। लुमिनस को उम्मीद है कि 2021 में सीलिंग फैन का 15 प्रतिशत राजस्व एनर्जी सेविंग फैंस की श्रृंखला से मिलेगा। एनर्जी एफिशियंट डिज़ाईनर सीरीज़ में प्रस्तुत किए गए सिग्नेचर कलेक्शन के अलावा, लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज़ ने श्रृंखला में दो नए फैन – न्यूयार्क चेल्सी और जयपुर ताम्र भी प्रस्तुत किए हैं।नई श्रृंखला के लॉन्च पर श्री जितेंद्र अग्रवाल, सीनियर वीपी, लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज़ ने कहा, ‘‘ऊर्जा के संरक्षण के लिए सरकार के प्रोत्साहन के अनुरूप हमें स्मार्ट, मॉडर्न, एनर्जी-एफिशियंट और वातावरण के लिए मित्रवत डिज़ाईनर एनर्जी एफिशियंट फैंस की अपनी श्रृंखला लॉन्च करने की खुशी है। यह नई श्रृंखला न केवल दिखने में आकर्षक है, बल्कि किफायती भी है। भारत पंखों के लिए एक विशाल बाजार है और बड़ी संख्या में लोग पंखों का उपयोग करते हैं, इसलिए एनर्जी एफिशियंट फैंस काफी मात्रा में बिजली बचाकर बिजली के खर्च में कटौती करेंगे। नए लॉन्च किए गए डिज़ाईनर फैंस से भारत में हर रोज 100 मेगावॉट घंटा बिजली बचाने में मदद मिलेगी और पूरे जीवनकाल में बिजली के खर्च में 100 करोड़ से ज्यादा की संचयी बचत होगी।”लुमिनस पिछले तीन सालों में प्रीमियम फैन की श्रेणी में 5 गुना वृद्धि कर चुका है। इस वृद्धि का श्रेय डिज़ाईनर फैंस, खासकर 2018 में लॉन्च किए गए सिग्नेचर कलेक्शन हो जाता है। बिजली की बचत करने वाले डिज़ाईनर फैंस की श्रेणी 3500 रु. से 5500 रु. के बीच उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here