फिल्म लाल सिंह चड्ढा’ ने दिखाया दम

0
195

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हिंदी सिनेमा के सफर का एक प्रशंसनीय दस्तावेज है जिसे देख हर उस इंसान को रोना आ जाएगा, जिसने जीवन में एक बार भी मोहब्बत की है।

Movie Review    लाल सिंह चड्ढा

कलाकार             आमिर खान , करीना कपूर खान , नागा चैतन्य , मोना सिंह और मानव विज

लेखक                एरिक रॉथ और अतुल कुलकर्णी

निर्माता निर्देशक     अद्वैत चंद

11 अगस्त 2022

रेटिंग     3.5/5

कहानी

फिल्म की कहानी पंजाब के लड़के लाल सिंह चड्ढा की है, जो दिव्यांग है और बिना सहारे के चल नहीं सकता है। उसकी मां उसका लगातार हौसला बढ़ाती है। फिर लाल की मुलाकात रूपा यानी करीना कपूर से होती है। रूपा भी उसा हौसला बढ़ाती है और फिर एक घटना के बाद लाल दौड़ने लगता है। फिल्म में भारतीय इतिहास के कई घटना को दिखाया गया है। देश की आजादी से लेकर सिखों के खिलाफ हुई हिंसा और सुष्मिता सेन का मिस यूनिवर्स बनने तक हर एक घटना को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। करीना बेहद खूबसूरत लगी हैं, और अपने अभिनय से हैरान किया है। बहुत वक्त बाद उन्हें ऐसे रोल में देखकर अच्छा लगा। फिल्म का वो हिस्सा बहुत अच्छा है जब शाहरुख खान का कैमियो आता है, बड़े पर्दे पर किंग खान का जादू फैंस को खुश कर जाता है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चन्दन ने किया है। इससे पहले उन्होंने आमिर खान के साथ सीक्रेट सुपरस्टार बनाई थी, इस फिल्म में उनका डायरेक्शन और निखरा है।

देखें या नहीं?

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक मास्टरपीस है। फिल्म के गाने भावुक करने और हौसला देने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी कभी आपको भावुक करती है तो कभी हंसाती है। फिल्म के हर कलाकार ने पूरी मेहनत से काम किया है। आपको अपने परिवारवालों के साथ ये फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here