दि0प्र0क0कमेटी कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के 78वें जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी।

0
194

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के 78वें जन्म दिवस पर आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राजीव जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इससे पूर्व प्रातः राजीव जी की समाधि वीर भूमि पर प्रार्थना करने के बाद राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजीव गांधी जी को याद किया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने प्रदेश कार्यालय में राजीव जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी। अन्य प्रमुख नेताओं श्री प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री जय किशन, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय सिंह लोचव, अल्का लांबा, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल और श्री मौहम्मद उस्मान सहित जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों ने राजीव जी को श्रद्धाजंलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here