एच.सी.एल. फाउंडेशन ने नोएडा में माई ई-हाट डिस्प्ले सेंटर शुरू किया

0
152

डॉ. निधि पुंढीर, उपाध्यक्ष एवं निदेशक, एच.सी.एल. फाउंडेशन का उद्धरण। “हम माई ई-हाट डिस्प्ले सेंटर के शुभारंभ की घोषणा करते हुए खुश हैं और उन सभी कारीगरों को हार्दिक बधाई देते हैं जो अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्हें इन पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का निर्माण करते हुए देखकर खुशी हो रही है, जिसका उपयोग करने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। माई ई-हाट का यह प्रयास कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करेगा और महिलाओं के बीच सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता स्थापित करने में मदद करेगा।

एच.सी.एल.टेक की सी.एस.आर. शाखा एच.सी.एल. फाउंडेशन ने नोएडा, यू.पी., भारत में अपनी तरह के पहले माई ई-हाट डिस्प्ले सेंटर की शुरुआत की। डॉ. निधि पुंढीर, उपाध्यक्ष एवं निदेशक, एच.सी.एल. फाउंडेशन और सुश्री एओइफ़े वॉल्श, वरिष्ठ निदेशक, ग्लोबल थॉट लीडरशिप, एच.सी.एल. टेक ने इस डिस्प्ले सेंटर का उद्घाटन किया।

यह डिस्प्ले सेंटर एच.सी.एल. फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 में शुरू किए गए एक ऑनलाइन कॉमर्स पोर्टल, माई ई-हाट का विस्तार है, जो कारीगरों और समुदाय के सदस्यों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन और उन्हें बेचने और मूल्य श्रृंखला के बीचो-बीच मौजूद रहने में मदद करता है। यह पोर्टल कारीगरों की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और कारीगर से ग्राहक और कारीगर से व्यवसाय के मॉडल के सिद्धांत का विकास करने के लिए समर्पित है।

माई ई-हाट डिस्प्ले सेंटर में पूरे देश के कारीगरों और समुदायों की कहानियों का प्रचार करने के लिए 1000 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इस सुविधा में हथकरघा से बुनाई, मधुबनी कला जैसे अन्य हस्तशिल्प, कारीगरों द्वारा क्रोशीए से बनाई गए सामान और एच.सी.एल. फाउंडेशन के सामुदाय क्राफ्ट्स प्रोडक्ट्स के लिए एक विशेष कोने का लाइव प्रदर्शन भी किया गया है। पहले चरण के भाग के तौर पर, पाँच माई ई-हाट समूहों को क्राफ्ट मार्क सर्टिफिकेशन तक पहुँच प्राप्त हो रही है, एक ऑडिट-आधारित प्रमाणिकरण प्रणाली जो सही-तौर-तरीकों, नैतिक प्राप्ति और प्रामाणिक शिल्प प्रक्रियाओं पर गहन जांच के बाद वास्तविक हस्तशिल्प को प्रमाणित करती है। इसके अतिरिक्त, कोशा, ब्लॉकचेन तकनीक, आई.ओ.टी., ए.आई. और क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग करने वाली एक टेक्नोलॉजी-आधारित शिल्प प्रमाणिकरण प्रणाली, ग्राहक को जियो-मूवमेंट ट्रैकिंग, क्राफ्टिंग की समय अवधि और उत्पाद बनाने वाले के बारे में जानकारी प्रदान करती है। यह सेंटर शिल्पकारों को व्यवसाय और इस उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए चल रही वेबिनार श्रृंखला शिल्पचर्चा में भाग लेने की सुविधा भी प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here