दिल्ली सरकार द्वारा यमुना में छठ पूजा अर्चना की इजाजत नही मिलने से पूर्वाचंलवासियों में भारी रोष है। – चौ0 अनिल कुमार

0
162

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि छठ महापर्व पर यमुना किनारे घाटों पर छठ व्रतियों को पूजा अर्चना की सरकार द्वारा पूरी तरह इजाज़त नही दिए जाने के कारण पूर्वांचलवासी छठ पूजा कहां करें? इस सवाल के साथ दिल्ली के छठ व्रति आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पहुॅचे जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उन्हें आम आदमी पार्टी कार्यालय यह जानकारी लेने के लिए पहुंचे कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली में छठ पर्व पर पूजा अर्चना कहां मनाए, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से भाग कर दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। प्रदूषण की आड़ में यमुना में छठ पूजा अर्चना की इजाजत नही मिलने से पूर्वाचंलवासियों में भारी रोष है।

छठ महापर्व पर यमुना घाटों पर पूजा अर्चना की पाबंदी करके मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपनी विफलताआंे का छिपाने के लिए दिल्ली के 50 लाख पूर्वांचल वासियों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में छठ महापर्व पर पाबंदी कोविड नियमों के कारण पाबंदी लगाई थी परंतु इस वर्ष जब सभी त्यौहार मनाए जा रहे है तो केजरीवाल सरकार एनजीटी का बहाना लगाकर पूर्वांचल के लोगों को आस्था के छठ महापर्व मनाने की इजाज़त क्यों नही दे रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने 15 वर्षों के शासन में छठ महापर्व पर ऐसा संकट कभी नही आने दिया, जो समय आज केजरीवाल सरकार के समय आया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि यमुना को इतना साफ कर देंगे कि दिल्लीवासी उसमें डुबकी लगा सकेंगे, परंतु केजरीवाल यमुना सफाई को लेकर अपना वादा भूलकर दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार कर रहे है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जब 8 वर्षों में यमुना साफ नही कर पाए, जिससे आज यमुना प्रदूषित है। केजरीवाल सरकार यमुना में अमोनिया झाग को खत्म करने के लिए यमुना में सिलिकॉन डिफॉग घोल का छिड़काव करके यमुना को और प्रदूषित करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार यमुना की सफाई व्यवस्था के लिए पिछले 7 वर्षों में 5500 करोड़ से अधिक धनराशि को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दिए और करोड़ों रुपये टीवी अखबारों में विज्ञापन पर खर्च दिए परंतु यमुना घाटों की दुर्गति जैसी की तैसी बनी हुई है और आज छठ वर्तियों के लिए स्वच्छ पानी तक नही मिल रहा है, जो अरविन्द केजरीवाल की बेशर्मी को उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here