दिल्ली नगर निगम को कंगाल बनाने मे भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है- चौ. अनिल कुमार

0
154

13 नवम्बर, 2022—दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली कांग्रेस में आम आदमी पार्टी और भाजपा के तीन मौजूदा पार्षदों सहित कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया। चौ. अनिल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ नरेंद्र नाथ (दिल्ली के पूर्व मंत्री), दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष श्री अनिल भारद्वाज, श्री आदर्श शास्त्री, पूर्व विधायक और श्री विपिन शर्मा, पूर्व विधायक ने पार्टी में शामिल होने वालों को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद श्री आजाद विधूड़ी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के उपाध्यक्ष श्री अनुज आत्रेय, श्री धीरज बसोया, श्री विक्रम लोहिया आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख है –
आप पार्टी से निगम पार्षद राम नारायण भारद्वाज व उर्मिला यादव तथा भाजपा की निगम पार्षद ज्योति रछौया, भाजपा के पूर्व निगम पार्षद भूमि रछौया धर्मवरी भईया, आप पार्टी से नगर निगम प्रत्याशियों में मंगत राम गर्ग, शिवशंकर ठाकुर , सारिका सुमन व गीता राजपूत, आप पाटी से राजस्थान संगठन प्रभारी दुष्यंत यादव, आप पार्टी से छत्तरपुर विधान सभा के वाईस चैयरमेन सुरेन्द्र बलहारा, आप पाटी से कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन कसाना तथा आप पार्टी से अन्य नेताओं तरूण राज, माया भारद्वाज, निशा कुमारी सहित हजारों की तादात में आप पार्टी और भाजपा व बी.एस.पी के कार्यकर्ता ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा के 15 साल के नगर निगम में कुशासन की वजह से दिल्ली नगर निगम में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना विश्वत दिए कोइ भी काम नहीं होता। बदहालो की वजह से कर्मचारियों को वेतन तक देने में नाकाम दिल्ली नगर निगम को कंगाल बनाने मे भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के बाद नगर निगम की तंगहाली दूर करेंगी जिस तरह से पूर्व में कांग्रेस के शासन में दिल्ली नगर निगम ने मजबूती से विकास कार्य किए थे वही व्यवस्था  भी फिर से लेकर आऐंगे।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि एमसीडी चुनावों में “भारत जोड़ो, दिल जीतो” कांग्रेस का आदर्श वाक्य होगा और “दिल जीता है, दिल्ली जीतेंगे” पार्टी का लक्ष्य होगा। अनिल कुमार ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार को आम आदमी पार्टी द्वारा जेल से चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here