एनएमसी  ने नई दिल्ली में 16वें भारत आम उत्सव का आयोजन किया।

0
140

राष्ट्रीय मीडिया क्लब (NMC) ने 25 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में 16वें भारत आम उत्सव का आयोजन किया। एनएमसी  भारत आम उत्सव एक वार्षिक उत्सव है जो फलो  के राजा आम को समर्पित है। इस उत्सव  का आयोजन हर साल मुख्य आयोजक रमेश अवस्थी द्वारा किया जाता है। जोकि पूर्व सदस्य है हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति, भारत सरकार के। यह उत्सव फलो के राजा आम को समर्पित एक आनंदमय उत्सव है जिसे  आम के प्रदर्शन और मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। आम का प्रदर्शन उत्सव का एक मुख्य आकर्षण था जिसमें 300 से अधिक प्रकार के आमों का प्रदर्शन किया गया था। इस उत्सव मे शशि थरूर, फारूक अब्‍दुल्‍ला,  दिग्विजय सिंह  चिराग कुमार पासवान श्री शंकर लालवानी, श्री अजय भट्ट, श्री राम चंद्र, श्री महेश शर्मा और श्री सुनील बंसल सहित दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपनी मौजूदगी के साथ इस उत्सव को समृद्ध किया। इस साल उत्सव में भारतीय किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के आमो  को और साथ ही हॉर्टिकल्चर विभाग और कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा उत्पादित आमो को  भी प्रदर्शित किया गया। एनएमसी  भारत आम उत्सव  न केवल इस स्वादिष्ट फल का जश्न मनाने का एक अवसर है, बल्कि इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी एक साधन है। इस उत्सव ने भारत के आम की  विविधता को भी प्रदर्शित किया और भारत की  कृषि शक्ति को भी प्रोत्साहित किया।

इस उत्सव में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के किसानों और हॉर्टिकल्चर विभागों की भागीदारी होती है। यह उत्सव परंपरागत, हाइब्रिड और अद्भुत आम के विविध प्रकार का प्रदर्शन करता है जो किसानों द्वारा उत्पन्न किए जाते हैं। भारत आम उत्सव की सफलता पर टिप्पणी करते हुए, भारत सरकार के पूर्व सदस्य हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति और मुख्य आयोजक रमेश अवस्थी ने कहा, “हम 16वें भारत आम उत्सव की सफलता पर प्रसन्न हैं। भारत आम उत्सव,फलो के राजा  आम को प्रमोट करने के लिए एक मंच है। इस उत्सव में हमने 300 से अधिक प्रकार के आमों का प्रदर्शन किया। हमारे द्वारा किये गए यह  प्रयास आम के  उत्पादन को बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए हैं। हम मानते हैं कि इस फल को प्रचारित करके हम इसके बाजारी मूल्य को और बढ़ा सकते हैं, जिससे की किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here