बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एमएसई के लिए बॉब अर्थ सर्कुलर इकोनॉमी स्कीम शुरू करने के लिए सिडबी के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बैंक की हरित एवं संवहनीय उत्पाद श्रेणी के तहत बॉब अर्थ सर्कुलर इकोनॉमी स्कीम (एमएसई स्पाइस) की शुरुआत करने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह योजना एक पर्यावरण उन्मुख और अधिक स्थायित्वपूर्ण भविष्य को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) को स्थायित्वपूर्ण प्रथाओं को अपनाने के लिए सशक्त बनाना है ताकि वे संसाधनों का इष्टतम उपयोग करते हुए प्रतिस्पर्धा में अग्रणी रहें और संवहनीयता के वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में योगदान कर सकें।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एमएसएमई बैंकिंग, सह-उधार और एससीएफ विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री मधुर कुमार और सिडबी के ग्रीन क्लाइमेट फायनांस वर्टिकल के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर.के. सिंह ने नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सरकारी संपर्क विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती रचना मिश्रा और सिडबी के महाप्रबंधक श्री एस. आर. मीणा उपस्थित रहे।
श्री मधुर कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ने कहा कि, “बॉब अर्थ सर्कुलर इकोनॉमी स्कीम के शुभारंभ के साथ, हम एमएसई की व्यावसायिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में सहयोग प्रदान करते हुए स्थायित्वपूर्ण वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ कर रहे हैं।



