उत्तर पूर्वी जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला बैठक संपन्न

उत्तर पूर्वी जिला की अतिमहत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी की अध्यक्षता मे संपन्न हुयी। बैठक मे आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुयी। बैठक मे जिला प्रभारी व प्रदेश सेवा पखवाड़ा सह संयोजक दिनेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन गोयल राहुल गौड संयोजक योगेंन्द्र राजोरा सह संयोजक रंजन त्यागी नेहा उप्रेती मीडिया प्रभारी दीपक चौहान उपस्थित रहे। दिनेश प्रताप ने बताया की आने वाले दिनों मे हमारे देश के यशयशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाएंगे। आने वाले दिनों मे खेल प्रतियोगिता स्वक्षता अभियान प्रदर्शिनी राकक्तदान शिविर स्वास्थ्य जाँच शिविर आदि लगाए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने बताया ये भाजपा ही है जो प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाती है। जगह जगह जनसेवा कैंप लगाए जाते है। हर नागरिक की रक्षा मान सम्मान और उनके हितो की बात भाजपा ही करती है। आगे एक महीने तक यह कार्यक्रम रहेंगे। मण्डल व खंड, बूथ पर भी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनाएंगे।
बैठक मे राजू बंसल पार्षद अनिल त्यागी रेखा रानी प्रीति गुप्ता जगत नारायण गुप्ता सौरभ चातक अमर राय आदि मौजूद रहे।



