दिल्ली एनसीआर
विपक्षी दलों की रैली के विरोध में जय भगवान गोयल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, काले झंडों के साथ निकाला विरोध मार्च

नई दिल्ली, 1 नवंबर 2026। ग्लोबल वैश्य फेडरेशन के चेयरमैन एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल के नेतृत्व में आज चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित रैली के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर विपक्षी दलों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा टाउन हॉल से रामलीला मैदान की ओर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी जब गौरीशंकर लाल मंदिर होते हुए लाल किला पहुंचें तो वहां पहले से मौजूद पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि 1 नवंबर 1984 का दिन सिख समाज के इतिहास में एक अत्यंत पीड़ादायक और काले अध्याय के रूप में दर्ज है। इस दिन सिख विरोधी दंगों में अपने परिजनों को खोने वाले हजारों परिवारों की दर्दनाक स्मृतियां आज भी जीवित हैं। ऐसे संवेदनशील दिन पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा राजनीतिक रैली आयोजित करना सिख दंगा पीड़ित परिवारों की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है।व्यापारी समाज की समस्याओं को उठाते हुए श्री गोयल ने कहा कि बार-बार राजनीतिक रैलियों, विरोध प्रदर्शनों और मार्ग अवरोधों के कारण दिल्ली के व्यापारियों, दुकानदारों, छोटे कारोबारियों एवं दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय व्यापारियों की आजीविका प्रभावित करना तथा उनके परिवारों के आर्थिक हितों की अनदेखी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
श्री गोयल ने कहा, ‘हमारी दीपावली काली मत करो, हमारे व्यापार पर और हमारे बच्चों के पेट पर लात मत मारो। राजनीतिक स्वार्थों के लिए व्यापारियों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ करना बंद करो।’ धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘रामलीला मैदान खाली करो’, ‘1984 के दंगा पीड़ित सिख परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कना बंद करो’, ‘व्यापारियों की रोजी-रोटी पर प्रहार बंद करो’, ‘ज्ञानेश कुमार का अपमान बंद करो’ तथा ‘वोट चोरी के नाम पर देश की जनता को गुमराह करना बंद करो’ जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
श्री गोयल ने कहा कि यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट एवं ग्लोबल वैश्य फेडरेशन राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति, व्यापारी समाज के सम्मान तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव आवाज उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर सर्वश्री महंत श्याम गिरि जी महाराज तलवार वाले बाबा, चैतन्यदेव जी महाराज, महंत अरनाथ जी महाराज, धर्मेन्द्र बेदी, रिन्कू मित्तल, ईश्वर चौधरी, अवध कुमार, सुबोध बिहारी, कपूर सिंह, सतनाम सिंह प्रधान, दीदार सिंह, विनोद गुप्ता, भरत लाल शर्मा, अभिषेक मिश्रा, सुनील गुप्ता, जय भगवान गर्ग, रजनी गुप्ता, ऋषि वर्मा, लक्ष्मी देवी, ओमवती, पूनम, विपत, दीपक कश्यप, पूनम कश्यप, हरे राम, कृश्णा गुप्ता, संजय मन्जू, कृपा शंकर, सुरेश चंद गुप्ता आदि पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित थे।



