Health

भारत ने स्पाइन सर्जरी में रचा इतिहास: AI-डिज़ाइन की गई सिरेमिक डिस्क का पहली बार मानव शरीर में प्रत्यारोपण, 90 मिनट में अमेरिकी CEO चलने में हुए सक्षम

पूरी दुनिया की स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अलग से डिज़ाइन की गई आर्टिफिशियल लंबर डिस्क का दुनिया का पहला डॉक्यूमेंटेड ह्यूमन इम्प्लांटेशन भारत में सफलतापूर्वक किया गया है। निवालोन इवोफ्लेक्स एक नई पीढ़ी की आर्टिफिशियल डिस्क है। इसे मरीज की जरूरत के अनुसार विशेष तौर पर तैयार किया गया है। यह बिना धातु वाली 3D प्रिंटेड सिरेमिक विस्कोइलास्टिक डिस्क है। इसे 30 अक्टूबर 2026 को पारस हेल्थ, गुरुग्राम में ऑर्थोपेडिक्स, स्पाइन और लिम्ब रिकंस्ट्रक्शन विभाग के डायरेक्टर डॉ. वी. आनंद नाइक ने इंप्लांट किया। इस प्रक्रिया में AI-जनरेटेड इम्प्लांट डिज़ाइन, मरीज की रीढ़ की हड्डी की बनावट के अनुसार मॉडलिंग और एडवांस्ड सिरेमिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

54 वर्षीय मरीज़ मिस्टर टॉड होड्रिंस्की अमेरिकी नागरिक है। वह निवालॉन के CEO हैं । वह लगभग 10 साल से कमर के निचले हिस्से में बहुत ज़्यादा दर्द से परेशान थे। इस प्रक्रिया के बाद उनकी शुरुआती रिकवरी अच्छी रही, सर्जरी के सिर्फ़ 90 मिनट बाद ही वे खड़े हो पाए और चलने लगे, जबकि इस प्रक्रिया के होने से पहले वह बिस्तर पर ही थे। डॉ. नाइक ऑपरेटिंग सर्जन थे और इम्प्लांट के डेवलपमेंट में एक महत्वपूर्ण क्लीनिकल योगदानकर्ता थे। उन्होंने अपनी सर्जिकल एक्सपर्टीज़ और स्पाइनल बायोमैकेनिक्स की समझ को डिज़ाइन प्रक्रिया में इस्तेमाल किया।

मिस्टर होड्रिंस्की की हालत ने धीरे-धीरे उनके चलने-फिरने और रोज़ाना के काम करने की काबिलियत पर असर डाला। इस कारण वह बिस्तर पर रहने के लिए मजबूर हो गए। उनके दाहिने निचले हिस्से में न्यूरोलॉजिकल कमज़ोरी हो गई। उनकी मांसपेशी की ताकत ग्रेड 3 तक कम हो गई थी, और लंबे समय तक पारम्परिक इलाज से भी कोई खास आराम नहीं मिला।

ऑपरेशन से पहले CT और MRI स्कैन से L4-L5 और L5-S1 लेवल पर डीजेनेरेटिव डिस्क बीमारी का पता चला। स्कैन से उनकी रीढ़ की बनावट (स्पाइनल एनाटॉमी) और बदतर होती स्थिति का पता लगाने में मदद मिली और उनकी ज़रूरतों के हिसाब से इम्प्लांट डिज़ाइन करने का आधार भी बना। इस प्रक्रिया पर टिप्पणी देते हुए पारस हेल्थ गुरुग्राम के आर्थोपेडिक्स स्पाइन और लिंब रिकंस्ट्रक्शन के डॉयरेक्टर डॉ वी. आनंद नाइक ने कहा, “अब तक आर्टिफिशियल डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी में पहले से तय आकार और बनावट वाले इम्प्लांट का इस्तेमाल किया जाता रहा है। निवालोन इवोफ्लेक्स में इम्प्लांट को व्यक्ति की शारीरिक संरचना के हिसाब से डिज़ाइन किया जाता है।

अपना अनुभव साझा करते हुए निवालोन के CEO Mr. टॉड होड्रिंस्की ने कहा, “अपनी तरह की पहली तकनीक से सर्जरी करवाना मेरे लिए एक बड़ा फैसला था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मुझे जो भरोसा और आत्मविश्वास मिला, उसके लिए मैं पूरी मेडिकल टीम का आभारी हूं। मैं डॉ. आनंद नाइक को उनकी एक्सपर्टीज़, सलाह और समर्पण के लिए और पारस हेल्थ की पूरी टीम को मेरी देखभाल और ध्यान देने के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अब तक की प्रक्रिया से उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इसी तरह की स्पाइनल बीमारी वाले मरीज़ों के लिए यह तरीका बहुत फायदेमंद होगा। मेरा फोकस अब अपनी रिकवरी जारी रखने और बेहतर स्वास्थ्य और मोबिलिटी की ओर लगातार सुधार करने पर है।”
पारंपरिक स्पाइनल फ्यूजन के बजाय आर्टिफिशियल डिस्क रिप्लेसमेंट का चुनाव ऑपरेशन वाले हिस्से में मूवमेंट बनाए रखने और ज़्यादा फिजियोलॉजिकल स्पाइनल बायोमैकेनिक्स बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था।

निवालोन इवोफ्लेक्स तकनीक पारंपरिक आर्टिफिशियल डिस्क की एक पुरानी कमी को दूर करने का प्रयास करता है। पारंपरिक आर्टिफिशियल डिस्क आम तौर पर पहले से तय साइज़ और बनावट में बनाई जाती हैं इसलिए यह अलग-अलग शारीरिक बनावट में होने वाले बदलावों की वजह से सही फिट नही हो पाती है। यह इम्प्लांट तीन खास तकनीकी पहलुओं जैसे कि AI-असिस्टेड डिजिटल डिज़ाइन, मरीज़ के लिए खास एनाटॉमिकल मॉडलिंग और एडवांस्ड सिरेमिक 3D प्रिंटिंग। ये सब मिलकर एक ऐसा तरीका बनाते हैं जिसमें इम्प्लांट को मरीज़ की शारीरिक संरचना के हिसाब से डिज़ाइन किया जाता है।

इस तकनीक से मरीज की शारीरिक बनावट और रीढ़ की हड्डी की जरूरतों के अनुसार खास आकार तैयार किए जा सकते हैं। इसमें इस्तेमाल की गई सिरेमिक तकनीक को इस तरह विकसित किया गया है कि यह सर्जरी वाले हिस्से में रीढ़ की हड्डी की हलचल बनाए रखने में मदद कर सके। इस तरह एक ही आर्टिफिशियल डिस्क में मरीज की जरूरत के अनुसार तैयार डिजाइन और रीढ़ की प्राकृतिक हलचल बनाए रखने की तकनीक का उपयोग किया गया है।

यह प्रक्रिया लगभग 4 घंटे तक चली। सर्जरी के दौरान 50 ml से भी कम ख़ून का नुक़सान हुआ और कोई जटिलता नही हुई। इंप्लांट के बाद Mr. होड्रिंस्की को सर्जरी के बाद दर्द से काफ़ी आराम मिला। उनके न्यूरोलॉजिकल फंक्शन में भी काफी सुधार देखने को मिला। उनके निचले अंगों में डिस्चार्ज के समय हलचल में रिकवरी देखने को मिली। सर्जरी के 4 दिन बाद 3 नवंबर को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जब वह अपने रोजमर्रा के कामों को करना शुरू करेंगे तो उनकी रिकवरी पर लगातार निगरानी की जाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button