दिल्ली भाजपा कार्यालय में मना मीडिया दीपावली मंगल मिलन, बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ ही मुख्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पदाधिकारी सम्मिलित हुए

दिल्ली भाजपा का वार्षिक मीडिया दिवाली मंगल मिलन आज प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। मीडिया मिलन में प्रतिष्ठित टी.वी. एंकरस, समाचार पत्रों के मेट्रो सम्पादकों, वरिष्ठ पत्रकारों से लेकर युवा डिजीटल पत्रकारों सहित लगभग 550 पत्रकार सम्मिलित हुए। दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलन करके दीवाली मिलन की ओपचारिक शुरूवात की और सभी उपस्थित पत्रकारों को और उनके माध्यम से दिल्ली वालों को दिवाली की शुभकामनाऐ दीं। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित कार्यक्रम में डा. अनिल गुप्ता, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री यासिर जिलानी, श्री नितिन त्यागी एवं श्री अजय सहरावत ने प्रदेशाध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के आमंत्रण पर आये सभी पत्रकारों एवं भाजपा नेताओं का आदर सत्कार किया। लोकप्रिय भजन गायक श्री शीतल पांडेय ने अपने रसीले भजनों से रिझाया। भोजन व्यवस्था कार्यालय मंत्री श्री कैलाश जैन एवं सह मंत्री श्री अमित गुप्ता ने संभाली।
आज के मीडिया दिवाली मंगल मिलन में दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री महेन्द्र पांडे, श्री आशीष उषा अग्रवाल, श्री जयप्रकाश, श्री राजीव बब्बर एवं श्री प्रदीप भंडारी, महापौर श्री प्रवेश वाही, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्री प्रवीन खंडेलवाल एवं सुश्री स्वाति मालीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, श्री विजय गोयल एवं श्री आदेश गुप्ता, पूर्व सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती योगिता सिंह, श्री मोहनलाल गिहारा, श्री विजय सोलंकी, श्री विनोद बछेती, श्री कौशल मिश्रा, श्रीमती सोना कुमारी, श्री रंजीत कश्यप, श्रीमती सारिका जैन, श्री रोहित चहल, सरदार गुरमीत सिंह सूरा, श्रीमती प्रवीना शर्मा, श्री कृष्णा, श्रीमती राज गौतम, श्री अभिषेक टंडन, श्री मनोज कुमार, श्री राजेश गुप्ता, श्री संतोष पाल, श्रीमती आरती मेहरा, श्री संतोष ओझा, श्री अनीस अब्बासी, श्री देवेन्द्र सोलंकी, श्री रजत चौधरी, श्री सी.एल. चौधरी के आलावा
विधायक श्री अभय वर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री ओमप्रकाश शर्मा, डा. अनिल गोयल, श्री गजेन्द्र यादव, श्री गजेन्द्र दराल, श्री राजकुमार भाटिया, श्रीमती शिखा रॉय, श्री करतार सिंह तंवर, श्री कुलदीप सोलंकी, श्रीमती पूनम भारद्वाज, सरदार तरविनद्र सिंह मारवाह, निगम सदन में नेता श्री जयभगवान यादव एवं स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा आदि भी सम्मिलित हुए।
माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का संदेश
सभी दिल्लीवासियों को
दीपावली के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध राजधानी बनाने का संकल्प हमारा है। आगामी दो वर्षों में हम यातायात, जल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में चौमुखी विकास करेंगे। यमुना की सफाई और प्रदूषण मुक्त दिल्ली हमारी प्राथमिकता है। आइए, मिलकर एक नई दिल्ली का निर्माण करें। आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और उजाले से भरा हो। दीपावली मंगलमय हो।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी का संदेश
दिल्ली के मेरे परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक बधाई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में दिल्ली अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के साथ मिलकर भाजपा सरकार अगले दो वर्षों में दिल्ली को बुनियादी सुविधाओं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के अवसरों से युक्त करेगी। हमारा लक्ष्य हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना है। इस दीवाली हम सब मिलकर संकल्प लें कि दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील बनाएंगे। दीपोत्सव की शुभकामनाएं।



