कॉइनस्विच बना 2.5 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार करनेवाला भारत का पहला क्रिप्टो प्लेटफ़ॉर्म 2025 में औसत दैनिक स्पॉट वॉल्यूम्स में 2.4 गुना वृद्धि

भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म कॉइनस्विच ने आज घोषणा की कि उसने २.५ करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का ऐतिहासिक आँकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ कॉइनस्विच यह मुकाम हासिल करने वाला भारत का पहला क्रिप्टो प्लेटफ़ॉर्म बन गया है। यह उपलब्धि मज़बूत रिटेल भागीदारी के चलते संभव हुई है, जिसमें 2025 में औसत दैनिक स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम्स में 2.4 गुना वृद्धि दर्ज की गई, जो कॉइनस्विच की बाज़ार नेतृत्व स्थिति को रेखांकित करती है।
२०१७ में स्थापित कॉइनस्विच ने भारतीय निवेशकों के लिए डिजिटल परिसंपत्तियों तक पहुँच को सरल बनाने का निरंतर प्रयास किया है। आज, 2.5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, यह प्लेटफ़ॉर्म न केवल भारत का सबसे बड़ा और सबसे विश्वसनीय क्रिप्टो प्लेटफ़ॉर्म बन गया है, बल्कि नए निवेशकों में भी विश्वास जगाता है।
कॉइनस्विच अपनी वृद्धि का श्रेय सुरक्षा, अनुपालन और पारदर्शिता पर केंद्रित दृष्टिकोण को देता है। कंपनी ISO/IEC 27001:2022 प्रमाणित है और भारत की वित्तीय खुफ़िया इकाई (FIU-IND) में पंजीकृत है। “पहले दिन से ही हमारा लक्ष्य हर भारतीय के लिए धन सृजन को सुलभ बनाना रहा है। चाहे किसी नए उपयोगकर्ता के लिए सरल ऐप तैयार करना हो या अनुभवी व्यापारियों के लिए उन्नत उपकरण विकसित करना, हम हर कार्य भारतीय उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर करते हैं। २.५ करोड़ उपयोगकर्ताओं का आँकड़ा पार करना एक बड़ा पड़ाव है, लेकिन इसे वास्तव में विशेष बनाता है यह तथ्य कि इनमें से इतने लोगों ने क्रिप्टो की अपनी पहली शुरुआत हमारे साथ की। यही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस यात्रा में, हमने भारत की विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जैसे रुपया आधारित सुगम उत्पाद प्रदान करना और उपयोगकर्ताओं के लिए क्रिप्टो लाभ पर कर दाख़िल करना आसान बनाना। कॉइनस्विच अपनी दृष्टि “Making Money Equal for All” की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे क्रिप्टो मुख्यधारा की परिसंपत्ति श्रेणी के रूप में स्थापित हो रहा है, कंपनी का उद्देश्य है कि हर भारतीय निवेशक को नवाचार, शिक्षा और उपयोगकर्ता-प्रथम दृष्टिकोण के माध्यम से अपने पोर्टफोलियो में अतिरिक्त लाभ ज़िम्मेदारीपूर्वक जोड़ने में सक्षम बनाया जाए।



