लावा इंटरनेशनल ने दिल्ली में ‘इंसाइडर्स मीट’ का आयोजन किया

भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी, लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने आज- इंसाइडर्स मीट के दिल्ली एडिशन का आयोजन किया। इस इवेंट में प्रमुख टेक्नोलॉजी क्रिएटर्स, गैजेट्स के शौकीनों और मीडिया प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लावा के लीडरशिप मैनेजमेंट के साथ सीधा संवाद हुआ, जिसमें कंपनी के फ्यूचर रोडमैप, भारत में तैयार किए जा रहे इनोवेशन्स और भविष्य के मोबाइल अनुभवों को बेहतर बनाने में एआई की भूमिका पर गहरी चर्चा की गई। साथ ही, आए हुए मेहमानों को लावा के लेटेस्ट पोर्टफोलियो के साथ लाइव हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी मिला।
विभिन्न उपभोक्ता सेगमेंट के लिए तैयार किए गए लावा के लेटेस्ट स्मार्टफोन जैसे अग्नि, ब्लेज़, शार्क आदि सहित चुनिंदा ऑडियो एक्सेसरीज का अनुभव लिया:
अग्नि सीरीज: लावा की इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज ने भारतीय टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को आगे बढ़ाने पर ब्रांड के फोकस को प्रदर्शित किया। इसके लेटेस्ट मॉडल अग्नि 4 में लावा का इन-हाउस वायु एआई, एक प्रीमियम एमोलेड डिस्प्ले और एडवांस्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। यह अपने सेगमेंट में ऑन-डिवाइस एआई और असली घरेलू डिज़ाइन देने वाला एकमात्र भारतीय मूल का स्मार्टफोन है।
ब्लेज़ सीरीज: स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन की गई लावा की लेटेस्ट ब्लेज़ स्मार्टफोन रेंज उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन को दर्शाती है। आकर्षक डिज़ाइन, एआई-संचालित क्षमताओं, शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और एडवांस्ड कैमरा फीचर्स के साथ इसे रोज़मर्रा के स्मार्टफोन अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए तैयार किया गया है।
शार्क सीरीज: बजट के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए बनी लावा की शार्क सीरीज ने मजबूत डिज़ाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ सुलभ और असली 5जी कनेक्टिविटी का प्रदर्शन किया। 6000 एमएएच की दमदार बैटरी वाले लेटेस्ट शार्क 2 5जी ने ₹15,000 से कम के सेगमेंट में एक टिकाऊ स्मार्टफोन अनुभव देने पर ब्रांड के फोकस को हाइलाइट किया।
बोल्ड सीरीज: किफायती दाम में टिकाऊ परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए बनाई गई लावा की बोल्ड सीरीज मॉडर्न डिज़ाइन, भरोसेमंद बैटरी लाइफ और डेली यूसेज की जरूरतों को पूरा कर क्वालिटी स्मार्टफोन अनुभव देने पर केंद्रित है।
स्मार्ट सीरीज: फीचर फोन से पहली बार स्मार्टफोन पर अपग्रेड होने वाले यूजर्स के लिए डिज़ाइन की गई लावा की स्मार्ट सीरीज एक क्लीन एंड्रॉयड अनुभव, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, मजबूत डिज़ाइन और आसान कीमत प्रदान करती है, जिससे स्मार्टफोन अपनाना बेहद सरल और आसान हो जाता है।
ब्रांड ने स्मार्टफोन बिजनेस में 50% की ग्रोथ दर्ज की है। यह इस क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद और मार्केट में ब्रांड की बढ़ती पकड़ को दर्शाता है। इसी रफ्तार को बरकरार रखते हुए, लावा अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की योजना बना रहा है। इसके लिए कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क को 2 गुना बढ़ाएगी, अलग-अलग मार्केट्स में डिस्ट्रीब्यूशन को मजबूत करेगी और उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के हिसाब से उपभोक्ता-केंद्रित इनोवेशन्स व बड़े पोर्टफोलियो के जरिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी।
कंपनी अपने यूजर्स के रोज़मर्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से ब्लोटवेयर-फ्री एंड्रॉयड अनुभव देती है, जिसमें कोई भी अनचाहा प्री-इंस्टॉल्ड ऐप नहीं होता। इसके साथ ही कंपनी इंडस्ट्री की बेहतरीन सर्विस@होम आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी प्रदान करती है। इस इंसाइडर्स मीट के जरिए, लावा ने टेक्नोलॉजी कम्युनिटी के साथ अपने जुड़ाव को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इसके लिए कंपनी ने सीधे संवाद, प्रोडक्ट्स के लाइव अनुभव और इनोवेशन, उपभोक्ताओं की जरूरतों और कनेक्टेड डिवाइसेज के भविष्य पर सार्थक बातचीत के बेहतरीन अवसर पैदा किए हैं



