Life Style

अभियान के जरिये कैंसर की शीघ्र जांच के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

फेडरल बैंक होर्मिस मेमोरियल फाउंडेशन और न्यूज18 नेटवर्क ने नॉलेज पार्टनर टाटा ट्रस्‍ट के साथ मिलकर शुरू किए गए अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘संजीवनी: यूनाइटेड अगेंस्ट कैंसर’ के दूसरे चरण के लिए आज विद्या बालन को अपना राष्‍ट्रीय एंबेसडर नियुक्‍त करने की घोषणा की है। जागरूकता अभियान #TimeNikaaleinScreenKarein, सितंबर में सुश्री बालन के सार्वजनिक संदेश के साथ शुरू होगा । वह पुरुषों और महिलाओं दोनों से समय निकालकर कैंसर की जांच करवाने का आग्रह करती हैं. इस अभियान का उद्देश्य प्रभावी भागीदारी को संबोधित करके और सीखने और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देकर प्रारंभिक जांच की दिशा में दृष्टिकोण और व्यवहार में बदलाव लाना है|

इस अभियान से जुड़ने के बारे में बताते हुए, बॉलीवुड अभि‍नेत्री विद्या बालन ने कहा, “लक्षणों के प्रकट होने से पहले कैंसर का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग एक आवश्यक घटक है, जिससे समय पर और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त होते हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से, मैं देश के नागरिकों तक पहुँचने के लिए अपनी आवाज़ का उपयोग करना चाहती हूँ, ताकि कैंसर स्क्रीनिंग के प्रति मिथकों, गलत धारणाओं और दृष्टिकोणों को दूर करने और निवारक स्वास्थ्य व्यवहार को अपनाने के बारे में बातचीत शुरू हो सके ।”

इस पहल के बारे में बोलते हुए, श्री एमवीएस मूर्थी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, फेडरल बैंक, ने कहा, “फेडरल बैंक में, हम अपने ग्राहकों के साथ गहरे रिश्ते बनाने पर काम करते हैं. जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए दीर्घकालिक पहलों में हमारी सक्रिय भागीदारी से ये रिश्ते और मजबूत होते हैं. संजीवनी फेडरल हॉरमिस मेमोरियल फाउंडेशन की प्रमुख पहल है, जिसने एक कठिन चढ़ाई के लिए खुद को कई भागीदारों के साथ जोड़ा है. हमारा मानना है कि ज्ञान को लगातार बढ़ावा देने से कार्रवाई होती है, समय-समय पर की गई कार्रवाई से व्यक्ति की बेहतरी होती है और व्यक्तियों का एक समूह समाज को एक अच्छी गुणवत्ता वाला जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है. फाउंडेशन विभिन्न स्तरों पर काम करता है जिसमें रोगी सहायता, प्रारंभिक परीक्षण को प्रोत्साहित करना, स्क्रीनिंग को सक्षम करने के लिए कॉर्पोरेट और आवासीय कार्यक्रम और जागरूकता निर्माण पहल शामिल हैं. नियमित रूप से जांच करना, समय रहते पता लगाना और अपरिहार्यता को टालना हमारी जिम्मेदारी है|

दीपशिखा गोयल सुरेंद्रन, हेड, ब्रांड और मार्केटिंग कम्युनिकेशन, टाटा ट्रस्‍ट, ने कहा, “कैंसर उपचार में अग्रणी होने के नाते, हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि नियमित जांच के माध्‍यम से शुरुआती पहचान को प्रोत्साहित किया जाए और मरीजों एवं उनकी देखभाल करने वालों को सशक्‍त बनाया जाए।

सिद्धार्थ सैनी, सीओओ, न्यूज़18 स्टूडियो ने कहा, “बढ़ती आबादी और कैंसर के मामलों की बढ़ती संख्‍या के साथ, नियमित जांच की जरूरत अब बहुत ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हो गई है। इस अभियान के साथ ब्रांड एंबेस्‍डर के रूप में जुड़ने से हम विद्या बालन के आभारी हैं। उनकी उपस्थिति और सहयोग के साथ, हमारा उद्देश्‍य कैंसर जांच से जुड़ी चर्चा को व्‍यक्तिगत, मन से जुड़ी और स्टिग्मा मुक्‍त बनाना है, ठीक उसी विश्वास के साथ, जैसा कि आप किसी पर भरोसा करते हैं। यह केवल एक जानकारी नहीं है, बल्कि भरोसेमंद सलाह है जो दैनिक आधार पर लोगों को दी जाती है, जिससे उनसे जुड़ना और कार्रवाई को अंजाम देना आसान हो जाता है।”

Related Articles

Back to top button