विज्ञप्तिहनुमान मंदिर विवाद के बाद बढ़ा तनाव, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ने मांगी कड़ी कार्रवाईसिद्धार्थ शर्मा को मिल रही जान से मारने की धमकियां

आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट व राष्ट्रवादी शिवसेना का एक प्रतिनिधि मण्डल दिल्ली पुलिस उपायुक्त, जिला उत्तरी पूर्वी से मिला व पीछले दिनों 22 अगस्त, 2025 को सहारनपुर से आए कुछ मुस्लिम समाज के लोगां द्वारा मघटवाले बाबा श्री हनुमान मंदिर परिसर में पेशाब करने व मीट-मांस खाने पर हुए विवाद में सिद्धार्थ शर्मा नाम के एक कार्यकर्ता द्वारा मुसलमानों के साथ तु-तु मै-मै के बाद उनके द्वारा मंदिर की सफाई करने व सजदा कर हनुमान जी को नमन करने के उपरांत मामला रफा दफा हो गया था। इस सारे मामले को किसी ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
सोशल मीडिया की वीडियों को लेकर कुछ जिहादी व कट्टरपंथी यूट्युबरों ने सहारनपुर के उन मुसलमानों को दिल्ली बुलाकर और कई वीडियों बनाकर अलग-अलग माध्यमों से सोशल मीडिया पर डालकर न सिर्फ दिल्ली का माहौल खराब करने का षडयंत्र किया, इसके साथ साथ सिद्धार्थ शर्मा को तरह-तरह से धमकियां दी जा रही है, उससे मुसलमानों से मांफी मांगने की वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डलवाई ये मामला यहां पर खत्म हो गया था मगर अभी भी कुछ कट्टरपंथी जिहादी संगठनों के लोग खुलेआम सिद्धार्थ शर्मा को जानसे मारने की व उसके परिवार को खत्म करने की धमकियां दे रहे है इस मामले की शिकायत यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा गृहमंत्री, भारत सरकार, उपराज्यपाल, दिल्ली, दिल्ली पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस उपायुक्त, जिला उत्तरी व जिला उत्तरी पूर्वी व अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों को देकर तत्काल सिद्धार्थ शर्मा व उसके परिवार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई और सहारनपुर से आए मुसलमानों व अन्य जिहादी प्रवृत्ति के सभी लोगों, युट्युबरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।
यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना एवं वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि नार्थ इस्ट जिहादियों व आतंकियों के निशाने पर है, 2020 का संयोजित दंगा और अभी हाल ही में सुन्दर नगरी में मनीष, गोकलपुरी में हिमान्शु, सीलमपुर में कुणाल व सुन्दर नगरी में कोमल नाम की बच्ची की निर्मम हत्या कर चुके है और अगर सिद्धार्थ की सुरक्षा के तत्काल कड़े इंतजाम नहीं किए गए तो सिद्धार्थ की हत्या भी ये लोग किसी भी समय कर सकते है।
प्रतिनिधि मंडल में श्री धर्मेंद्र बेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट एवं राष्ट्रवादी शिवसेना), श्री ईश्वर चौधरी (राष्ट्रीय सचिव, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट एवं राष्ट्रवादी शिवसेना), श्री अवध कुमार (महामंत्री, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली प्रदेश एवं सचिव, राष्ट्रवादी शिवसेना), श्री विपिन कुमार (जिलाध्यक्ष, चांदनी चौक, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट), श्री ईश्वर चौधरी (जिलाध्यक्ष, नवीन शाहदरा, भाजपा), श्री सुमित धनकड़ (मंडल अध्यक्ष, भाजपा, कबीर नगर) आदि उपस्थित रहे।



