गेल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के मौके पर लॉच किया #ChangeForGood जागरुकता अभियान

0
188

विश्व पर्यावरण दिवस के लिए युनाईटेड नेशन्स की थीम ‘इकोसिस्टम रीस्टोरेशन’ को समर्थन प्रदान करते हुए आज गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपने जागरुकता अभियान #ChangeForGood के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया जहां नागरिक बेहतर पर्यावरण के लिए प्रतिबद्धता की शपथ ले सकते हैं और इस दिशा में अपने प्रयासों को दर्शा सकते हैं।गेल एक अपने दृष्टिकोण के तहत ‘पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी’ की भावना के साथ स्वच्छ वातावरण एवं स्थायी जीवनशैली की ‘संभावनाओं को प्रेरित करने’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।अपने अभियान #ChangeForGood के माध्यम से गेल आम लोगों एवं अपने कर्मचारियों को ऐसे फोटोग्राफ और वीडियो पेश करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिनमें वेः

अपनी बालकोनी, सड़क के किनारे, यार्ड या बगीचे में पौधे लगा रहे हों या कम्पोस्टिंग कर रहे हों।

पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपना रहे हों। स्मार्ट विकल्प चुन रहें हों जैसे स्थायी उत्पाद खरीदना और अपने आहार में बदलाव लाना।

पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार में योगदान दे रहे हों।
स्वच्छ उर्जा के समाधान अपना रहे हों।

गेल ने एक माइक्रोसाईट तैयार की है जहां लोग अपनी तस्वीरें या शॉर्ट वीडियोज़ अपलोड कर सकते हैं, और इन तस्वीरों के माध्यम से वे अपने टैरेस गार्डन, अपने घर के हरे-भरे वातावरण तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने प्रयासों को दर्शा सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ योगदान को गेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।गेल की पहल ‘हवा बदलो’ के तहत वीडियो कंटेंट और पोस्ट भी बनाए गए हैं, जो वायु प्रदूषण और इसके कारण होने वाली समस्याओं तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के लिए समाधानों पर रोशनी डालते हैं। ये वीडियो एवं कंटेंट हवा एवं पर्यावरण में सुधार और साथ ही महामारी के इस मुश्किल दौर पर भी रोशनी डालते हैं। बेहतर हवा और पर्यावरण से ही स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here