दिल्ली एनसीआर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न से सम्मानित करने की उठाई मांग

आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट, ग्लोबल वैश्य फेडरेशन व अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा हिन्दू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव के राक्ष्स रूपी पूतले जलाकर उनका पींड दान किया गया।
धरना प्रदर्शन में आए सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से खुलेआम टी.वी. चैनलों, समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों के माध्यम से पूरे देश में देश की विरोधी पक्ष पार्टियों द्वारा ऐसा नेरेटिव बनाने का षड़यंत्र किया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने अपनी मानमानी करके लाखों बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के वोटर लिस्टों से नाम हटवाकर खुलेआम राष्ट्रद्रोह किया है और मोदी सरकार और भाजपा को भारी फायदा पहुंचाया है, जबकि सारा देश जानता है कि एसआईआर के माध्यम से वोट काटने और जोड़ने का सारा काम पूरे देश में संवैधानिक और माननीय सुप्रीम कोर्ट की देख रेख में हो रहा है। मगर देश के सभी विपक्षी नेता 140 करोड़ देश की जनता को बार-बार झूठ बोलकर गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। देश भर के सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के 42 पूर्व जजों ने प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए इन पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने पर कड़ी निंदा की और देशवासियों के नाम खुला पत्र लिखते हुए इन संस्थाओं के समर्थन में आगे आने आ आहवाहन किया है कि श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों का पूरा समर्थन किया। पूर्व जजों ने कहा कि ना तो विपक्ष को लोकतंत्र पर भरोसा है और ना ही सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, अगर ऐसा नहीं है और ना ही होता तो ये लोग सड़कों पर ना आकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करते। पूर्व जजों ने कहा कि सड़़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे नेता खुलेआम निर्वाचन आयोग को देख लेने की धमकियां दे रहे हैं, इस तरह की भाषा का इस्तेमाल विरोध के नाम पर कैसे स्वीकार किया जा सकता है।
श्री गोयल ने कहा कि हम सभी राष्ट्रवादी, हिन्दुवादी देश व समाज में रहकर अपना व्यापार और समाज सेवा करने वाले सभी लोग आपसे यह निवेदन करते हैं। चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगातार पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाने का षड़यंत्र कर रहे नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने और कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार, निष्ठावान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति किए गए कार्यों की प्रमुखता देते हुए उन्हंे भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाए। इस अवसर पर सर्वश्री मनदीप गोयल, रमाकांत शर्मा, सुबोध बिहारी, अवध कुमार, विनोद गुप्ता, राम अवतार भट्टे वाले, आजाद कौशिक, दिनेश जिंदल, रिन्कू मित्तल, नरेश हिन्दू, सुभाष, सुमन प्रजापति, राजेश अरोड़ा, निक्की यादव, ओमवती, मालती, पूनम, रानी, नेक सिंह गिल, गौरी साहू, सुमित मोगा, विपिन पूरन सिंह, भीम जायसवाल, संजय भदौरिया, शालू आदि पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button