फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर जयपुर में लॉन्च हुआ

जयपुर के राज मंदिर सिनेमा हॉल में बुधवार को हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही|फिल्म का यह अगला पार्ट भी कॉमेडी के साथ-साथ दर्शकों को डराने में कामयाब होगा. फिल्म के तीसरे पार्ट में खास बात यह होगी कि पहले पार्ट में दिखाई गई मंजुलिका यानी विद्या बालन एक बार फिर इस फिल्म में नजर आएंगी|
इस फिल्म का तीन मिनट और 50 सेकंड का ट्रेलर जारी किया गया है. निर्देशक अनीस बज्मी की इस फिल्म में एक बार फिर रूह बाबा यानि कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं. डराने के साथ-साथ यह फिल्म दर्शकों को कॉमेडी का तड़का भी पेश करेगी. लॉन्च किए गए इस ट्रेलर में मंजुलिका बनीं विद्या बालन का खौफनाक चेहरा देखने को मिल रहा है| इसके अलावा ट्रेलर में तृप्ति डिमरी के साथ कार्तिक के रोमांटिक एंगल ने भी ध्यान खींचा है|
फिल्म में कॉमेडी राजपाल यादव और संजय मिश्रा निभाते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं|इस बार मंजुलिका डबल रोल में नजर आएगी और इसका सामना रूह बाबा करेंगे. रूह बाबा के मजेदार कारनामे और मंजुलिका की डरावनी छाया अलग ही माहौल बनाने के लिए तैयार है|



