सदर बाजार में अवैध पटरी व अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस की तैनाती ज्यादा हो – पम्मा व राकेश यादव

सदर बाजार में जाम हुआ अवैध पटरी को लेकर व महिलाओं के साथ कुछ बदतमीजी करते हुए वीडियो वायरल हुए थे। इसको लेकर व्यापारियों में काफी गुस्सा था। जिसे फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन ने प्रशासन को चेतावनी दी थी अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरेंगे।
फेडरेशन के वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव महासचिव राजेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल बताया कि हमारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस व मेट्रो के सभी अधिकारियों के साथ त्योहार से पहले एक बैठक की थी जिसमें हमने उनको बताया था कि त्योहारों पर सदर बाजार में रश हो सकता है। जिसके लिए वह अधिक स्टाफ लगा कर रखें। मगर कुछ कमियां होने के कारण इस प्रकार दिक्कत आई है। मगर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने आज सदर बाजार में डीसीपी नॉर्थ की अध्यक्षता में एसीपी सदर बाजार, एस एच ओ सदर बाजार ने दौरा किया। जिसमें अवैध पटरी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की|
परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव मांग की इसी प्रकार के मार्केट में लगातार ग्रस्त होनी चाहिए जिसमें अवैध पटरी, अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कार्रवाई की जाए। परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने बताया सदर बाजार थाने की ओर से एक रोड मैप जारी किया गया जिसमें उन्होंने मार्केट में ई-रिक्शा को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेड लगाए जाएंगे जिसमें मार्केट में रश हो और लोग खरीददारी बड़े आराम से कर सके|



