Business

एफएनपी के साथ 30 मिनट की क्विक डिलीवरी के साथ उपहार भेजने की व्यवस्था

भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद गिफ्टिंग प्लेटफॉर्म एफएनपी (फर्न्स एन पेटल्स) ने आज देशभर के 36 शहरों में अपनी नई 30 मिनट की क्विक डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। भारत में उसी दिन डिलीवरी करने के क्षेत्र में सबसे आगे एफएनपी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया है।

एफएनपी ने हमेशा उपहार के ऑर्डर वाले दिन ही डिलीवरी देने में उद्योग का नेतृत्व किया है। देश भर में इस सेवा को शुरू करने वाली पहली कंपनियों में से एक है। अब, कंपनी ने दिल्ली एनसीआर (गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद), मुंबई (ठाणे, वसई, विरार, डोंबिवली), बैंगलोर, चंडीगढ़ (ज़ीरकपुर, मोहाली) और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों के साथ-साथ पुणे, अहमदाबाद, लुधियाना, कानपुर, जयपुर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में 30 मिनट की क्विक डिलीवरी की पेशकश कर स्टैंडर्ड्स को और भी ऊंचा कर दिया है। एफएनपी के ग्लोबल सीईओ और डायरेक्टर पवन गाडिया ने कहा, “एफएनपी में हमारा मानना है कि उपहार देना विचारशीलता और किसी व्यक्ति के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। हमारी 30 मिनट की क्विक डिलीवरी सेवा यह सुनिश्चित कर हमारे ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाती है। इसके जरिये उनके विचारशील पहल को सहजता से पूरे करने पर हमारा ध्यान है

एफएनपी की क्विक डिलीवरी सेवा एआई और रियल-टाइम लॉजिस्टिक्स ऑप्टिमाइज़ेशन तकनीक से संचालित होती है। यह सिस्टम रूट इफिशियंसी को बढ़ाता है। पूर्वानुमानित ऑर्डर मैनेजमेंट में सुधार करता है। बिना किसी समस्या के अंतिम व्यक्ति तक उपहार पहुंचाना सुनिश्चित करता है। इस अत्याधुनिक दृष्टिकोण के साथ एफएनपी न केवल उपहार, बल्कि खुशी के पल, सीधे ग्राहकों के दरवाज़े तक पहुँचा रहा है।

Related Articles

Back to top button