स्पोर्ट्स

प्रतिष्ठित विशाल समुंद्र गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैंपियनशिप का बहुप्रतीक्षित 8वां संस्करण

गुरुग्राम भारत 17 नवंबर 2024 प्रतिष्ठित विशाल समुंद्र गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैंपियनशिप का बहुप्रतीक्षित 8वां संस्करण 17 नवंबर 2024 को गुरुग्राम के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन एक यादगार दिन रहा जिसमें उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा लग्जरी और शानदार मनोरंजन का संगम देखने को मिला। खेल सेलिब्रिटी और कॉर्पोरेट जगत के प्रमुख लोगों को आकर्षित करने वाला यह चैंपियनशिप भारत के गोल्फिंग और सोशल कैलेंडर में एक प्रमुख इवेंट के रूप में स्थापित हो चुका है।

कार्यक्रम की थीम गोल्फ ग्लैमर ग्लोरी के अनुरूप, शाम को भारत के मशहूर रैप स्टार बादशाह ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से माहौल में जोश भर दिया। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख और खेल एवं मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां पुरस्कार समारोह के दौरान उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button