पीवीआर आईनॉक्स की पेशकश मूवी जॉकी (एमजे) – आसानी से मूवी खोजने, बुकिंग करने और अन्य के लिए एक एआई-पावर्ड व्हाट्सएप चैटबॉट

भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शक (exhibitor), पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने एआई-पावर्ड व्हाट्सएप चैटबॉट मूवी जॉकी (एमजे) को शुरु करने की घोषणा की है, जिसे देश भर के सिनेमा प्रेमियों के लिए मूवी खोज और बुकिंग के अनुभव को शानदार बनाने के लिए बनाया गया है। व्हाट्सएप की जानकारी और सुविधा का लाभ उठाकर, एमजे सुलभता को प्राथमिकता देता है, इससे यूजर्स व्यक्तिगत मूवी रिकमंडेशन प्राप्त कर सकते हैं, आसानी से बुकिंग कर सकते हैं और मूवी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
एमजे व्हाट्सएप पर हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में 24/7 उपलब्ध है और मूवीज़ को ढूंढना और बुक करने को आसान बनाने के साथ पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाता है और इसे सिनेमा प्रेमियों के लिए अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाता है। भारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सएप इस AI-संचालित असिस्टेंट तक आसान एक्सेस सुनिश्चित करता है, उस माध्यम से संवाद का तरीका बदल देता है, जिसे यूजर्स जानते हैं और जिस पर भरोसा करते हैं।
एमजे की मज़बूत एआई क्षमताएँ यूजर्स को उनकी मूवी प्राथमिकताओं के आधार पर एक व्यक्तिगत जर्नी की पेशकश करता है। चैटबॉट की उन्नत खोज फीचर्स यूजर्स की पसंद के अनुसार शैली, भाषा, लोकेशन, सिनेमा फार्मेट और शोटाइम सहित मूवी सुझाव देती हैं। यह यूजर्स को अलग-अलग सिनेमा फार्मेट जैसे कि IMAX, MX4D, ONYX, ScreenX, Playhouse आदि से चयन करने की सुविधा भी देता है।
श्री संजीव कुमार बिजली, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर – पीवीआर आईनॉक्स ने कहा, “मूवी जॉकी अनुभव के लिए सुलभता और वैयक्तिकरण प्रमुख बिंदु हैं, जो डिजिटल-फर्स्ट वर्ल्ड में कस्टमर जर्नी में बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” “व्हाट्सएप, काफी लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म है इसलिए एमजे के लिए यह एक स्वाभाविक पसंद था, जिससे यूजर्स के लिए फिल्मों से जुड़ना और उन्हें एक्सप्लोर करना आसान हो गया। एआई के साथ, एमजे दर्शकों और उनके सिनेमाई पसंद के बीच के अंतर को दूर करता और सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक आउटिंग मजेदार और तनाव-मुक्त हो।
पीवीआर आईनॉक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मूवी जॉकी को एक्सेस करें, उनके ऐप के माध्यम से संवाद शुरू करें, या बस 8800989898 पर WhatsApp मैसेज भेजें और आसानी से भविष्य की सिनेमा बुकिंग का आनंद लें। श्री रवि गर्ग, डायरेक्टर, बिजनेस मैसेजिंग, मेटा इंडिया ने कहा “हम हमेशा यूजर्स के लिए ज्यादा मनोरंजन और सुविधा लाने के नए तरीकों की तलाश करते रहते हैं और पीवीआर आईनॉक्स का मूवी जॉकी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री खिलन हरिया, एसवीपी और हेड ऑफ पेमेंट, प्रोडक्ट, रेजरपे ने कहा ”रेजरपे में हम जो भी काम करते हैं, उसका उद्देश्य कारोबार विकास को सक्षम बनाना है। हम कारोबार को सशक्त बनाने और उन्हें सही उपकरणों से लैस करने के लिए लगातार नए तरीके खोज रहे हैं और पीवीआर आईनॉक्स के साथ हमारी साझेदारी इस प्रतिबद्धता की एक मजबूत मिसाल है।
श्री स्वपन राजदेव, को-फाउंडर, जियो हैप्टिक ने कहा “पीवीआर आईनॉक्स के साथ मिलकर हम ग्राहकों को मूवी टिकट बुक करने, अपने पसंदीदा स्नैक्स ऑर्डर करने और बड़े पैमाने पर रियल-टाइम सहायता प्राप्त करने में सक्षम बना रहे हैं। GenAI-पावर्ड चैटबॉट मुश्किल से मुश्किल प्रश्नों के जवाब चुटकियों में देता है।



