Entertainment

200 फीट की ऊंचाई पर जटायु रावण युद्ध देख अचंभित हुए दर्शक |

लव कुश रामलीला कमेटी लाल किला ग्राउंड के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया करीब 200 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर आकाश में जब जटायु और रावण युद्ध का भीषण दृश्य जबरदस्त 8 ट्रेक साउंड सिस्टम के साथ प्रस्तुत किया उस वक्त लीला स्थल पर मौजूद हजारों राम भक्त अपने मोबाइल कैमरों से इस जबरदस्त एक्शन दृश्य को कैद करने में लगे थे, उस वक्त ग्राउंड में इन मोबाइल कैमरों की रोशनी चमकती नजर आई।

अर्जुन कुमार ने आगे बताया अगस्त्य मुनि से भेंट, पंचवटी में जयंत प्रसंग, सूर्पनखा प्रसंग, खर-दूषण वध, सीता हरण और जटायु मोक्ष तक की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया।लीला के इन सभी एक्शन स्टंट दृश्यों को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी एक्शन निर्देशक की निगरानी में प्रस्तुत किया गया ।

कमेटी के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक रामलीला पहुंचे और लीला का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों को कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल, बृजमोहन गोयल, अंकुर गोयल गौरव सूरी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button