पुष्पा 2: द रूल स्टार अल्लू अर्जुन ने शेयर की फिल्म के सेट से ली हुई आखिरी शॉट की तस्वीर

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे बड़ी मच अवेटेड फिल्म है, जिसे लेकर दर्शक पूरी तरह से उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज़ के लिए बढ़ते इंतजार के बीच, मेकर्स ने एक शानदार ट्रेलर जारी किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन का पुष्पराज के रूप में दमदार वापसी दिख रही है, और फिल्म में और भी रोमांच और मनोरंजन का वादा किया गया है।
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2: द रूल के आखिरी दिन और अंतिम शॉट की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में बैकग्राउंड में टीम के साथ कैमरा ट्रॉली दिखाई दे रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है: “आखिरी दिन पुष्पा का आखिरी शॉट। पुष्पा का 5 साल का सफ़र पूरा हुआ। क्या सफ़र था 🖤”
5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन मशहूर निर्देशक सुकुमार ने किया है और इसका निर्माण मइथ्री मूवी मेकर्स ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।



