बैंक ऑफ़ इंडिया का निवल लाभ वित्तीय वर्ष 26 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 32% वृद्धि के साथ 2,252 करोड़ रुपये रहा

बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के अपने परिणामों की घोषणा की। वित्तीय वर्ष 26 की पहली तिमाही में परिचालन लाभ में वर्ष-दर-वर्ष 9% वृद्धि के साथ 4,009 करोड़ रुपए रहा। वित्तीय वर्ष 26 की पहली तिमाही में निवल लाभ वर्ष-दर-वर्ष 32% वृद्धि के साथ ₹2,252 करोड़, आरओए और आरओई क्रमशः 0.82% और 13.51% रहा। वित्तीय वर्ष 26 की पहली तिमाही में बैंक का वैश्विक और घरेलू निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) क्रमशः 2.55% और 2.82% रहा।
घरेलू अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष 11.24% की वृद्धि के साथ बैंक के वैश्विक अग्रिम में 12.02% की वृद्धि रही। खुदरा अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 20% वार्षिक वृद्धि हुई, एमएसएमई अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 17% की वृद्धि हुई, साथ ही कृषि अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष 12% वृद्धि हुई। घरेलू जमा-राशियों में वर्ष-दर-वर्ष 9.62% के साथ जमा राशि में वर्ष-दर-वर्ष 9.07% की वृद्धि हुई। कासा जमाराशि में वर्ष-दर-वर्ष 2.50% की वृद्धि हुई और 30 जून, 2025 तक कासा अनुपात 39.88% रहा।
आस्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, निवल एनपीए अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 24 बीपीएस के सुधार के साथ 0.75% रहा, जबकि पीसीआर अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 83 बीपीएस के सुधार के साथ 92.94% रहा। वित्तीय वर्ष 26 के लिए स्लिपेज अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 2 बीपीएस के सुधार के साथ 0.33% रहा। वित्तीय वर्ष 26 के लिए ऋण लागत में वर्ष-दर-वर्ष 17 बीपीएस के सुधार के साथ 0.68% रहा। वित्तीय वर्ष 26 की पहली तिमाही की समाप्ति पर पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 17.39% रही। वर्तमान में मोबाइल बैंकिंग ऐप “बीओआई मोबाइल ओमनी नियो बैंक” के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को जोड़ा गया। डिजिटल मोर्चे पर, कुल लेन-देन में डिजिटल लेनदेन की हिस्सेदारी वि.व.25 के ति1 में ~94.2% से बढ़कर वि.व.26 के ति1 में ~95.4% हुई।



