Business

बेहतर पीरियड्स प्रोटेक्शनः स्टेफ्री (Stayfree®) ने अपने मैंस्ट्रुअल हाईजीन पोर्टफोलियो में स्टेफ्री प्रोकम्फर्ट पीरियड्स पैंटी (Stayfree® ProComfort Period Panty) लॉन्च

देश के सबसे बड़े मैंस्ट्रुअल हाईजीन ब्रांड्स में से एक, स्टेफ्री (Stayfree®) ने आज अपने मैंस्ट्रुअल हाईजीन पोर्टफोलियो में स्टेफ्री प्रोकम्फर्ट पीरियड्स पैंटी (Stayfree® ProComfort Period Panty) लॉन्च की। यह पीरियड्स के रूटीन को आसान बनाने के लिए डिजाईन की गई है। स्टेफ्री प्रोकम्फर्ट पीरियड्स पैंटी (Stayfree® ProComfort Period Panty) महिलाओं को हैवी फ्लो वाले दिनों में, पूरी रात या लंबे सफर में भी भरोसेमंद प्रोटेक्शन प्रदान करती है। साथ ही, इसका इस्तेमाल बहुत आसान है। यह आरामदायक फिटिंग के साथ बेहतर एब्जॉर्पशन करती है। इसे काफी किफायती कीमत में लॉन्च किया गया है, क्योंकि स्टेफ्री (Stayfree®) का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा भारतीय महिलाओं तक पीरियड्स पैंटी पहुँचाना है।

स्टेफ्री प्रोकम्फर्ट पीरियड्स पैंटी (Stayfree® ProComfort Period Panty) की मुख्य विशेषताएंः

  • 360 डिग्री लीकेज प्रोटेक्शन: स्टेफ्री प्रोकम्फर्ट पीरियड्स पैंटी (Stayfree® ProComfort Period Panty) हर तरफ से लीकेज रोककर पूरा प्रोटेक्शन प्रदान करती है।सबके लिए उपलब्ध साईज: अलग-अलग महिलाओं को आरामदायक फिटिंग प्रदान करने के लिए यह 3 साईज M-L, L-XL, XL-XXL में आती है।पीरियड्स पैंटी किफायती मूल्य मेंः स्टेफ्री (Stayfree®) की दो पैंटी का पैक केवल 50 रुपये में उपलब्ध है, ताकि भारत की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पीरियड्स पैंटी आसानी से खरीद सकें।
  • स्टेफ्री (Stayfree®) पोर्टफोलियो में इस नए लॉन्च के बारे में सुप्रिया श्रीनिवास, मार्केटिंग डायरेक्टर, स्टेफ्री (Stayfree®) इंडिया ने कहा, ‘‘महिलाएं पीरियड्स के लिए ऐसे प्रोडक्ट तलाशती हैं, जो ज्यादा कम्फर्टेबल और सुविधाजनक हों, चलने-फिरने की स्वतंत्रता दें और ज्यादा लीकेज प्रोटेक्शन प्रदान करें। इसलिए पीरियड्स पैंटी भारत में मैंस्ट्रुअल हाईजीन कैटेगरी में बहुत तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इसकी कीमत के कारण कई महिलाएं पीरियड्स पैंटी नहीं खरीद पाती हैं। इसलिए हमने स्टेफ्री प्रोकम्फर्ट पीरियड्स पैंटी (Stayfree® ProComfort Period Panty) का लॉन्च किया है, जो 360 डिग्री लीकेज प्रोटेक्शन और आरामदायक फिटिंग के साथ ज्यादा कम्फर्ट प्रदान करती है।

    डॉ. दिलीप त्रिपाठी, हेड, वीमेंस हैल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, केन्व्यू ने कहा, ‘‘हमने अब तक ग्राहकों को जो समझा है, उसके मुताबिक पीरियड्स पैंटी महिलाओं को कई फायदे प्रदान करती है, पर इन्हें लंबे समय तक पहने रखने पर भारीपन, कम्फर्ट, फिटिंग और विश्वसनीयता के बारे में महिलाएं अभी भी क्लियर नहीं हैं। इसलिए हमने ऐसा सॉल्यूशन पेश किया है, जो बिना किसी समझौते के प्रोटेक्शन और कम्फर्ट, दोनों प्रदान करे। स्टेफ्री प्रोकम्फर्ट पीरियड्स पैंटी (Stayfree® ProComfort Period Panty) में एडवांस्ड एब्जॉर्बेंट टेक्नोलॉजी, ऑप्टिमाईज्ड मटेरियल सलेक्शन और आरामदायक फिटिंग वाला डिजाईन है, जो कम्फर्टेबल भी है और भरोसेमंद लीकेज प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। हम ऐसा प्रोडक्ट बनाना चाहते थे, जो मॉडर्न लाईफस्टाईल वाली महिलाओं को आत्मविश्वास दे और पूरा दिन कम्फर्टेबल बना रहे।’’

    नई स्टेफ्री (Stayfree®) पीरियड्स पैंटी सुपरमार्केट्स, किराना स्टोर्स, ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, ताकि पूरे देश की महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बेहतर प्रोटेक्शन आसानी से मिल सके।

Related Articles

Back to top button