ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में लेगेसी ओपन का दूसरा सीजन शानदार रहा, देश के अन्य शहरों में भी होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में ‘लेगेसी ओपन लेडीज वर्सेज जेंटलमेन गोल्फ टूर्नामेंट 2026’ के दूसरे संस्करण का शानदार आयोजन किया गया। इस अनोखे मुकाबले में 60 महिला और 60 पुरुष सहित कुल 120 गोल्फरों ने हिस्सा लेकर अपने खेल, कौशल और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अनूठे टूर्नामेंट की परिकल्पना आलोक पास्कर ने की थी, जिसकी शुरुआत वर्ष 2025 में हुई थी। आयोजन की जिम्मेदारी स्पॉटलाइट के प्रमुख राजीव वर्मा ने बखूबी संभाली। स्वयं गोल्फ के प्रति जुनून रखने वाले राजीव वर्मा ने अपने इसी शौक को एक ऐसे मंच में बदल दिया है, जो दिल्ली-एनसीआर में गोल्फ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
नव्या चौधरी, पर्णिका शर्मा, विजित नंदराजोग और आशीष कपूर रहे विजेता प्रतियोगिता में महिला ग्रॉस वर्ग में नव्या चौधरी और महिला नेट वर्ग में पर्णिका शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष ग्रॉस वर्ग में विजित नंदराजोग और पुरुष नेट वर्ग में आशीष कपूर विजेता रहे। टूर्नामेंट को क्लियरवाटर, जेके टेक और इवोल्यूट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों का सहयोग मिला। आयोजन को सफल बनाने में जेपी ग्रीन्स के ध्रुव पाल सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अब कोलकाता, चंडीगढ़ और पुणे में भी होगा लेगेसी ओपन आयोजन की सफलता से उत्साहित राजीव वर्मा और आलोक पास्कर ने कहा कि इस अनूठे प्रारूप को अब दिल्ली-एनसीआर से बाहर देश के अन्य शहरों तक ले जाने की तैयारी है। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों से मिले जबरदस्त उत्साह और समर्थन ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब हमारी योजना लेगेसी ओपन को कोलकाता, चंडीगढ़, पुणे सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में आयोजित करने की है।”



