Business

लाजपत नगर में आकाश एजुकेशन का नया इंजीनियरिंग कोचिंग सेंटर शुरू एक शिफ्ट में 700 विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-4 में नया आकाश इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर शुरू किया है। करीब 10,150 वर्ग फुट क्षेत्र में बने इस सेंटर में 14 कक्षाएं हैं, जहां एक शिफ्ट में लगभग 700 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।

सेंटर में जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक अध्ययन सामग्री, नियमित परीक्षाओं और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की सुविधा मिलेगी।

संस्थान के मुख्य शैक्षणिक एवं व्यवसाय प्रमुख डॉ. यश पाल ने बताया कि नए सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां स्मार्ट टेस्टिंग, प्रदर्शन विश्लेषण और नियमित मार्गदर्शन के जरिए विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button