दल-दल व अराजकता में देश को धकेलने का षड़यंत्र करने वाले राहुल, ममता, प्रियंका, अखिलेश, केजरीवाल, तेजस्वी, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे व अभिजीत दीपके आदि नेताओं के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो – जय भगवान गोयल

25 अक्टूबर, 2026 को संतों, वैश्य समाज जैन समाज मजदूर वर्ग, व्यापारी वर्ग, किसानों, वकीलों ने बिरला मंदिर, नई दिल्ली पर धरना देकर व राहुल गांधी के निवासी की ओर रोष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय से उपरोक्त सभी देश की 140 करोड़ जनता द्वारा नकारे गए नेताओं के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट को ज्ञापन सौंपकर की गई।
ग्लोबल वैश्य फेडरेशन के चेयरमैन व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने उपस्थित संतों के सानिध्य में व्यापारियों मजदूरों किसानों वकीलों व संतों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सारे नेता दिल्ली को लगभग 1 माह से बंधक बनाकर त्यौहारों के सीजन में व्यापारियों, मजदूरों व आम जनता का तो गला घोंट ही रहे हैं, दिल्ली में अराजकता फैलाकर इसके साथ-साथ अब यह लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग कर फिर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 लाख लोगों को इक्ट्ठा कर दिल्ली और देश वालों की दीवाली जैसे पवित्र त्यौहार को काली दीवाली मनवाने का षड़यंत्र कर रहे हैं और 1 नवंबर 1984 को दिल्ली और देश में निर्दोष सिक्खों के नरसंहार को उत्सव के रूप में मनाकर सिक्ख भाईयों के जख्मों पर नमक डालने का काम करने जा रहे हैं, दिल्ली का व्यापारी, मजदूर, किसान, सिक्ख 1 नवंबर को होने वाली अराजकतावादियों की इस रैली को किसी भी सूरत में नहीं होने देना चाहता, जरूरत पड़ी तो सड़कों पर आकर झंडो और डंडो के साथ देश को बांग्लादेश, फ्रांस बनाने वालों को मुंह तोड़ जवाब देगा। इस अवसर पर दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन नंद किशोर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अगर यह लोग अराजकता और संविधान की धज्जियां उ़ड़ाकर देश के व्यापारियों, मजदूरों का जीना हराम कर रहे हैं तो ऐसे में पूरे देश के सनातनी व्यापारी, मजदूरों को सड़कों पर आने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर नवल किशोर दास ने अपने संबोधन में खुलकर कहा कि राष्ट्रहित की इस लड़ाई में पूरा संत समाज हर तरीके से कंधे से कंधा मिलाकर हर आंदोलन में चिमटो, भालों और फरसों के साथ मैदान में उतरने से कतई परहेज नहीं करेगा।
इस अवसर पर अनिल गोयल विधायक, सुमन गुप्ता निगम पार्षद, रिन्कू मित्तल बुलंद शहर, विकास जैन नोएडा, शिव कुमार गुप्ता सहारनपुर, अजय अग्रवाल गाजियबाद, राजेश गुप्ता, सचिन मंगला, मिनाक्षी गर्ग, गीता गुप्ता, मुकेश जैन, रविन्द्र गर्ग, बी.के. मिश्रा प्रबंधक बिरला मंदिर, राजेन्द्र मित्तल, धर्मेन्द्र बेदी, मनदीप गोयल, प्रेम चंद गुप्ता आदि ने भी वक्तव्य दिए और भारी संख्या में व्यापारी, मजदूर, संत, महिलाएं अधिवक्ता, किसानों ने इस धरने प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दी।



