Education

रोज़ी ब्लू फाउंडेशन ने भारत के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एआरआरए स्कॉलरशिप लॉन्च की

डायमंड और ज्वेलरी उद्योग में ग्लोबल लीडर, रोज़ी ब्लू के परोपकारी संगठन, रोज़ी ब्लू फाउंडेशन ने अरुणकुमार एंड रमणीकलाल मेहता (एआरआरए) स्कॉलरशिप की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। इससे पहले इस स्कॉलरशिप का साल 2024 में पायलट फेज़ सफल रहा था। एआरआरए स्कॉलरशिप प्रतिभाओं के विकास और शिक्षा की एक समान उपलब्धता सुनिश्चित करने की रोज़ी ब्लू की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों के मार्ग में आने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करना है ताकि वो भविष्य के लीडर्स, इनोवेटर्स और चेंजमेकर्स बन सकें। यह स्कॉलरशिप उन्हें एक प्लेटफॉर्म प्रदान करती है, ताकि वो शैक्षणिक सफलता प्राप्त करते हुए समाज में उपयोगी परिवर्तन ला सकें। इस स्कॉलरशिप के लिए हर पृष्ठभूमि, धर्म, जाति और संप्रदाय के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिससे इसका समावेशी और योग्यता पर आधारित दृष्टिकोण प्रदर्शित होता है।

श्री रुसेल मेहता, डायरेक्टर, रोज़ी ब्लू फाउंडेशन एवं चेयरपर्सन, एआरआरए स्कॉलरशिप ने कहा, ‘‘एआरआरए स्कॉलरशिप हमारे इस विश्वास का प्रतीक है कि किसी भी योग्य विद्यार्थी को वित्तीय सीमाओं के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर से वंचित नहीं होना चाहिए। मेंटरशिप और सामुदायिक सहयोग के साथ पूर्ण वित्तीय सहायता को शामिल करके हम भारत के भविष्य, यानी यहाँ के युवाओं में निवेश कर रहे हैं। हम इस पहल द्वारा रमणीकलालभाई और अरुणकुमारभाई की विरासत को गौरवान्वित करने में गर्व महसूस करते हैं।
पहले साल, एआरआरए स्कॉलरशिप के अंतर्गत बी.टेक, बी.ई, बी.आर्क, एम.आर्क, बी.एससी, इकॉनॉमिक्स, एमबीबीएस और मैनेजमेंट में पीजीपी आदि डिग्री कोर्सों के लिए नौ पूर्ण स्कॉलरशिप्स प्रदान की गईं। इस प्रोग्राम के लिए वर्तमान में अशोका यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्ली, आईआईएम अहमदाबाद, बिट्स पिलानी, सीईपीटी अहमदाबाद और सेठजीएस मेडिकल कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ साझेदारी की गई है। आने वाले महीनों में अन्य टॉप-टियर संस्थानों के साथ भी गठबंधन किया जाएगा। रोज़ी ब्लू फाउंडेशन का उद्देश्य इस स्कॉलरशिप्स का विस्तार कई अन्य संस्थानों तक करना, इसकी डिजिटल पहुँच बढ़ाना और निरंतर मेंटरशिप प्रदान करना है। इन प्रयासों की मदद से एआरआरए स्कॉलरशिप द्वारा भविष्य के लिए तैयार लीडर्स का एक मजबूत नेटवर्क विकसित किया जाएगा। ये लीडर्स दया, उद्देश्य और ज्ञान के साथ समाज की सेवा करेंगे।

Related Articles

Back to top button