किट विश्वविद्यालय में हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा, आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

0
205

लोक आस्था के इस महापर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किट और किस विश्वविद्यालय  के संस्थापक डॉ० अच्युता सामंत, KIIT विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सश्मिता सामंत और कुलसचिव ज्ञान रंजन महंती मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में किट विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उत्तर भारत के हजारों छात्र और छात्राओं ने भाग लिया और छठी  मैया की पूजा अर्चना की। छठ पूजा के अवसर पर डॉ अच्युता सामंत ने छठ महापर्व के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक संस्कृति है जो लोगों में परस्पर सहयोग और भाईचारा का संदेश देती है। उन्होंने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई दी और सभी को स्वस्थ्य रहने की कामना की। डॉक्टर सामंता ने सूर्य देव से सभी के जीवन में प्रेम, सुख-शांति और समृद्धि की चमक बिखेरने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here