अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा की अब भी रशिया में मचा रही धमाल, 774 स्क्रीन्स पर हुई है रिलीज़

0
151

पुष्पा: द राइज़ ने अपनी रिलीज के एक साल बाद भी न केवल देश में बल्कि अब विदेशों में भी बेंचमार्क सेट करना जारी रखा है। अल्लू अर्जुन स्टारर ये ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर पिछले महीने रूस में रिलीज़ हुई थी और पहले ही 1.02 करोड़ रूबल की कमाई कर चुकी है।

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने 8 दिसंबर को अपनी ग्रैंड रूशियन लैंगुएज रिलीज़ देखी है और मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में दर्शकों को लुभाने के बाद, देश में तूफान ला दिया। रूस में रिलीज होने वाली कुछ भारतीय फिल्मों में से एक और पहले से ही ऑनलाइन इम्पैक्ट क्रिएट कर चुकी ये फिल्म अब लोगों को एंटरटेन कर रही है जिसके साथ अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता भी नए स्तरों पर पहुंच गई है।

इस फिल्म का रूसी दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और नंबर्स इस बात की गवाही हैं कि कैसे फिल्म इतिहास में अब तक की सबसे पसंदीदा और सफल रूसी डब्ड इंडियन फिल्मों में से एक के रूप में सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here